Mirzapur.
थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 21.10.2025 को एक महिला द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना विन्ध्याचल पर मु0अ0सं0-368/2025 धारा 69 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई.
“सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त महिला सम्बन्धित अपराध की घटना को गंभीरता से लेते हुए मिशन शक्ति अभियान-5.0 के अन्तर्गत क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक विन्ध्याचल को निर्देश दिए गए.
उक्त निर्देश के अनुक्रम में विन्ध्याचल पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में त्वरित कार्यवाही करते हुए आज दिनांकः 22.10.2025 को उप-निरीक्षक संजय कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर नामजद अभियुक्त विमल बिन्द पुत्र विजय शंकर बिन्द निवासी घमहापुर थाना विन्ध्याचल जमपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय/जेल भेजा गया.
2. जनपद में कानून/शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में 44 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता(बीएनएसएस) अन्तर्गत धारा 170/126/135 में चालान किया गया, जिनका थानावार संख्यात्मक विवरण निम्नांकित है —
थाना देहात-05
थाना पड़री-03
थाना कछवां-06
थाना चुनार-05
थाना अदलहाट-04
थाना लालगंज-01
थाना जिगना-04
थाना जमालपुर-05
थाना अहरौरा-01
थाना मड़िहान-10



