Mirzapur.
भारतीय राजनीती के आधुनिक चाणक्य, कुशल संगठनकर्त्ता
भारत सरकार के यशस्वी गृहमंत्री, देश के लौह पुरुष , एवं हम जैसे करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्रोत अमित शाह का जन्मदिन बथुआ स्थित महाकालेश्वर मंदीर पर हनुमान चालीसा का पाठ कर, भोलेबाबा की आरती कर जन्मदिन भाजपा नगर मंडल पश्चमी के कार्यकर्त्ताओ ने एक दुसरे को लड्डू खिलाकर केक काटकर बथुआ के आम जनता जनार्दन के साथ भाजपा नगर मंडल पश्चिमी के नगर अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा के नेतृत्व मे देश के गृहमंत्री श्री अमित शाह जी की भाजपा कार्यकर्ताओ ने भोले बाबा,बजरंग बली से दीधायु और स्वस्थ जीवन की कामना के साथ जन्मदिन मनाया गया।
भाजपा नगर मंडल पश्चिमी के अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा ने कहा की देश के गृह मंत्री श्री अमित शाह जी जिनके दृढ़ निश्चय से देश को धारा 370 जैसे अभिशाप से मुक्ति मिली, जिनकी अचूक और साहसी योजना से देश को नक्सलवाद से मुक्ती मिली, उनके नेतृत्व में भारत ने सुरक्षा, एकता और विकास के नए अध्याय लिखे हैं।

पिछड़ा मोर्चो के जिलाध्यक्ष राम कुमार विश्वकर्मा ने कहा की धारा 370 का हटना हो, नक्सलवाद का अंत, या राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने का कार्य — हर क्षेत्र में उनका योगदान ऐतिहासिक रहा है।
अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी को गाँव-गाँव, घर-घर तक पहुँचाया। उनकी संगठनात्मक क्षमता ने भारतीय राजनीति में एक नई दिशा दी है। जन्म दिन मनाने वालो मे मुख्य रूप से ,मंडल उपाध्यक्ष सचिन जायसवाल, अजय रजक, महामंत्री कृष्ण कुमार सिंह, नगर मंत्री अमरेश सोनकर, गोपाल अग्रवाल, राहुल चंद्र जैन, सुमन यादव, सुन्दरम सोनी,सागर आनंद,शिव लाल सोनकर, बालकृष्ण सोनी,मनोज केशरी,गुलाब प्रजापति, गुलशन केशरी, मनीष त्रिपाठी,मनोज सोनकर, अजय सोनकर, पवन विश्वकर्मा,सुरज सोनकर, आदी प्रमुख लोग उपस्थित थे।



