Mirzapur.
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता मे संचालित जिला विज्ञान क्लब मिर्ज़ापुर को नवप्रवर्तन जन जागरूकता के अंतर्गत असंगठित क्षेत्र के जुगाडू वैज्ञानिको की जिला स्तरीय नवप्रवर्तन प्रदर्शनी आयोजित करने के लिए परिषद द्वारा स्वीकृति प्रदान की गयी।
जिलाधिकारी द्वारा इस कार्यक्रम को जनपद मे आयोजित करने की स्वीकृति प्रदान की गयी है। यह कार्यक्रम 17 नवंबर को अदलहा ट स्थित विद्या संस्कार पब्लिक स्कूल कौड़िया कला मे आयोजित किया जायेगा।
इस आशय की सूचना देते हुए जिला समन्यवयक सुशील कुमार पाण्डेय ने बताया कि नव प्रवर्तक ऐसे वर्ग से आते है जिनका शैक्षिक स्तर बहुत अच्छा नही होता है।अधिकांश नवप्रवर्तन अभावो एवं विपरीत परिस्थितियों से निपटने के लिए अथवा अपने काम कोकिसी सरल तरीके से करने के लिए कोई जुगाड़ कर नवीनतम अविष्कार करता है, यह नवप्रवर्तन कहलाता है।
अधिकतर नव प्रवर्तक किसान, मैकेनिक, मजदूर या शिल्पकार आदि होते है। नवपरवरतको को मार्गदर्शन एवं तकनीकी सहायता परिषद द्वारा उपलब्ध कराई जाती है तथा यह प्रयास किया जाता हसी कि नवपरवरतको के मॉडल/प्रोटो टाइप व्यवसायिक दृष्टिकोण से विकसित हो सके।
कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य आमजन को नवप्रवर्तन के प्रति जागरूक करना है जिससे लोग इसके महत्व को जान सके। इस प्रदर्शनी मे एक अच्छे नवप्रवर्तन को पेटेंट भी कराया जायेगा। इनके नवप्रवर्तन का मूल्यांकन विषय विशेषज्ञो द्वारा किया जायेगा।इस कार्यक्रम मे अधिक से अधिक लोगो को की प्रतिभागिता के लिए जिलाधिकारी द्वारा उपनिदेशक कृषि, कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष, जिला उद्यान विभाग, प्रबंधक उद्योग केंद्र, उपायुक्त स्वतः रोजगार को पत्र जारी कर निर्देशित किया गया है कि अपने अपने विभाग से चयनित नवपरवरतक को चिन्हित कर प्रदर्शनी मे अधिक से अधिक प्रतिभागिता कराये।
इस प्रदर्शनी मे प्रथम पुरस्कार प्राप्त प्रतिभागी को 8000 रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त प्रतिभागी को 5000 रुप्ये, तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागी को 3000 रुप्ये एवं 5 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार स्वरूप 2000 रुप्ये प्रदान किये जाएगे। सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान किये जाएगे।



