News

एडीएम एवं पीडी ने किया 71वी जनपदीय बालक्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ

मीरजापुर।
शुक्रवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम भिस्कुरी विकास खंड सिटी में दो दिवसीय 71वीं बालक्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारम्भू प्रातः 11 बजे अजय कुमार सिंह अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के मुख्य अतिथ्य मे मशाल जलाकर किया गया। विगत वर्ष राज्य स्तरीय बाल कीड़ा में स्वर्ण पदक विजेता छात्र लंकी द्वारा मशाल दौड़ किया गया।

 इसके पूर्व 71 वी मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के संयोजक/बीएसए अनिल कुमार वर्मा द्वारा मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सहित विशिष्ट अतिथि परियोजना निर्देशन ग्राम्य विकास अभिकरण धर्मजीत सिंह, डी०सी० एम आर एल एम. तथा जिला कीड़ा अधिकारी का बुके देकर स्वागत किया गया। रानी कर्णावती एवं मुँहकुचना जूनियर हाईस्कूल की छात्राओ द्वारा सरस्वती वन्दना एवं स्वागत गीत पुस्तुत किया गया।

 मुख्य अतिथि द्वारा गन फायर करते हुए 400 मीटर की यूपीएस दौड़ प्रतियोगिता का आरंभ किया गया। विजेता आशीष (राजगढ प्रथम स्थान, बाबू पहाड़ी द्वितीय तीय स्थान एवं शिवम (मड़िहान तृतीय स्थान रहे।

 पहले दिन सोमवार को प्रतियोगिता मे 400 मीटर यूपीएस बालिका मे रेशमा (पहाड़ी) एवं खुशी (जमालपुर) क्रमश प्रथम व द्वितीय रही। 400 मीटर यूपीएस बालक मे आशीष (राजगढ), बाबू (पहाडी) और शिवम (मड़िहान), 400 मीटर पीएस बालक मे आदित्य (जमालपुर), प्रदीप (राजगढ़) एवं मुन्नू (लालगंज), 400 मीटर पीएस बालिका मे ज्योति कुमारी (राजगढ़), मानवी (मझवा) एवं नन्दनी (मड़िकान), 400 मीटर यूपीएस बालिका मे रेशमा (पहाडी), खुशी (जमालपुर) एवं डेजी (राजगढ़) क्रमश: प्रथम द्वितीय एवं तृतीय रहे।

 कबड्‌डी यूपीएस बालिका मे जमालपुर प्रथम एवं कोन द्वितीय, बालीबाल बालक मे नरायनपुर प्रथम एवं राजगढ द्वितीय, पीटी प्रदर्शन मे हलिया प्रथम मडिहान द्वितीय एवं बैडमिण्टन यूपीएस बालिका सिंगल मे रूबी राजगढ एवं दीक्षा उपाध्‌याय नगर क्रमश प्रथम एवं द्वितीय रही।

 इस अवसर पर समस्त खंड शिक्षा अधिकारियो साहित शिक्षक संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे। संचालन बीईओ रवीन्द्र शुक्ल एवं जिला स्काउट शिक्षक कुलदीप शुक्ल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। प्रतियोगिताओं की व्यवस्था विनोद यादव, रविकान्त द्विवेदी, सत्यंवदा, रेनुका सिंह द्वारा अपनी अपनी टीम के साथ किया गया।

 सत्यव्रत सिंह चंदेल, अनिल कुमार सिंह, विजय कुमार श्रीवास्तव, विमलेश कुमार अग्रहरि, रचना पाठक, शीला सिंह, नीतू यादव, श्वेता सुनीता, यादव, दीपशिखा, रमेश सिंह, सरिता वर्मा, सुशील कुमार यादव, विजय शंकर तिवारी, नमिता सिंह, शिवनाथ प्रजापति, किशोरी लाल, मो० इमरान, अमरनाथ, मंगलेश्वर शुक्ल, देवव्रत सिंह आदि रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!