News

71वीं जनपदीय बाल-क्रीडा प्रतियोगिता मे ओवरऑल चैम्पियन बना राजगढ; जमालपुर द्वितीय तथा नगर तृतीय स्थान पर रहा

मीरजापुर।
71वीं जनपदीय बाल-क्रीडा प्रतियोगिता एवं शैक्षिक समारोह का दो दिवसीय आयोजन शनिवार को सायं नगर के भिस्कुरी स्थित स्पोर्टस स्टोडियम के मैदान में संयोजक/जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी संजीव कुमार यादव ने कार्यक्रम के सकुशल समापन पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को बधाई दी और कहा कि आपका जनपद मंडल और प्रदेश तक पहुचे.

 उपजिलाधिकारी द्वारा व्यक्तिगत चैम्पियन बालक (उच्च प्राथमिक संवर्ग) आशीष (राजगढ)/आबिद (जमालपुर), बालिका (उच्च प्राथमिक संवर्ग) रेशमा (पहाडी), बालक (प्राथमिक स्तर) आदित्य जमालपुर) तथा बालिका (प्राथमिक स्तर) ज्योति कुमारी (राजगढ़) को सम्मानित किया। ओवरऑल चैम्पियन में राजगढ प्रथम, जमालपुर द्वितीय तथा नगर तृतीय स्थान पर रहा। कार्यक्रम में 12 ब्लाको तया नगरपालिका के बच्चा ने प्रतिभाग किया।

 कार्यक्रम में जनपद के खंड शिक्षा अधिकारीगण मुख्यालय रवीन्द्र कुमार शुक्ला, छानबे राजेश श्रीवास्तव, पहाडी फराह रईस, राजगढ संजय यादव, मडिहान मनोज कुमार राय, हलिया प्रकाश चंद यादव, जमालपुर देवमणि पांडेय सहित समस्त शिक्षक संघो के पदाधिकारीगण अनिल कुमार सिंह, सत्यव्रत सिह चंदेल, विमलेश कुमार अग्रहरि, विजय कुमार श्रीवास्तव, मंडल व्यायाम शिक्षक/राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कृत रविकान्त द्विवेदी जिला व्यायाम शिक्षक विनोद कुमार यादव/शिक्षिका रेणुका सिंह, जिला स्काउट शिक्षक कुलदीप शुक्ल/ गाइड कैप्टन सत्यंवदा सिंह तथा समस्त शिक्षक उपास्थित रहे।

 संचालन खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय रवीन्द्र शुक्ल एवं कुलदीप शुक्ल ने किया। अंत मे सभी के विशेष प्रयासो के प्रति खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय रवीन्द्र शुक्ल ने आभार व्यक्त किया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!