चुनार, मीरजापुर।
आस्था का महापर्व डाला छठ महापर्व को लेकर अपर जिलाधिकारी अजय कुमार सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार मिश्रा ने शनिवार को गंगा नदी के घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान गंगा मे बांस बल्ली से घेराव कर सुरक्षित किया जाए जिससे गहरे पानी में लोग ना जा पाए। घाटों पर वस्त्र बदलने के लिए अस्थाई टेंट लगाया जाए।
लाइटिंग की व्यवस्था नगर पालिका द्वारा किया जाए। पूजा के दौरान गोताखोरों की व्यवस्था रहेगी पुलिस प्रशासन द्वारा मुस्तैदी से निगरानी किया जाए कोई अप्रिय घटना ना हो। घाट के अगल बगल भूमि को जेसीबी मशीन लगाकर समतल बनाया गया ताकि छठ पूजा के दौरान व्रती महिलाओं को पूजा अर्चना में दिक्कतों का सामना नही करना पड़े।
इस दौरान उप जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा, क्षेत्राधिकारी मंजरी राव, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका विजय कुमार यादव, कस्बा चौकी प्रभारी अखिलेश कुमार यादव उपस्थित रहे।



