News

छठ पूजा पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने अधिकारियों के साथ बैठक कर दिया आवश्यक दिशा निर्देश

0 जनपद के महत्वपूर्ण घाटो पर सुरक्षा व्यवस्था हेतु मजिस्ट्रेटो की की गई तैनाती

Mirzapur.

 आगामी 27 व अक्टूबर 2025 को छठ पूजा पर्व जनपद मे सकुशल व शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने प्रमुख घाटो पर मजिस्ट्रेटो की शिफ्टवार ड्यूटी लगाते हुए कैम्प कार्यालय पर सभी मजिस्ट्रेटो/अधिकारियो के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

 उन्होंने कहा कि छठ पर्व के अवसर पर गंगा घाटों पर मेला जैसा माहौल रहता है तथा व्रती महिलाओं द्वारा स्नान के उपरान्त सूर्य देव की पूजा करती है जिसमें व्रती महिलाओं के परिजन भी शामिल रहते है। स्नान के समय गहरे पानी में जाने से दुर्घटना की सम्भावना रहती है तथा रात्रि में घाटों के किनारे महिलाओं व उनके परिजनों के ठहरने व पूजा करने तक किसी प्रकार का व्यवधान न उत्पन्न हो इसके दृष्टिगत संबंधित विभागीय अधिकारियों/मजिस्ट्रेटा से आपस में समन्वय स्थापित करते हुए समस्त आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कराएं तथा पुलिस अधिकारियों के साथ निख्तर भ्रमणशील रहकर अपने-अपने ड्यूटी स्थल पर सतर्क दृष्टि रखते हुए छठ पर्व को सकुशल सम्पन्न कराना सुनिश्चित करेंगे।

 उन्होंने पुलिस अधीक्षक से कहा कि गंगा किनारे प्रमुख घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती करने के साथ ही साथ सभी मजिस्ट्रेट के साथ समकक्ष पुलिस अधिकारियों की तैनाती करना सुनश्चित करें तथा सभी क्षेत्राधिकारियों थाना प्रभारियों को संबंधित मजिस्ट्रेट के साथ भम्रणशील रहने एवं पर्व को सकुशल सम्पन्न कराए जाने हेतु अपने स्तर से आवश्यक निर्देश निर्गत करें। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि गंगा घाटों पर प्राथमिक उपचार से संबंधित दवाओं के साथ चिकित्सकों की मोबाईल टीम की तैनाती करते हुए स्नानार्थियों श्रद्धालुओंके संज्ञान हेतु उनके मोबाईल नम्बर गंगाघाटों पर प्रदर्शित कराने के साथ-साथ उक्त घाटों पर एम्बुलेन्स की व्यवस्था सहित प्राथमिक, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर डाक्टरों की 24 घंटे उपलब्धता सुनिश्चित कराएंगे। उन्होंने समस्त अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत मीरजापुर को निर्देशितक करते हुए कहा कि अपने-अपने क्षेत्रों के घाटों एवं सरोवरों/तालाबों पर समुचित सफाई एवं प्रकाश की व्यवस्था कराना सुनिश्चित करेंगे.

 साथ ही साथ घाटों पर महिलाओं के वस्त्र बदलने हेतु चेंजिंग रूम, प्रकश व्यवस्था, एनाउन्समेन्ट हेतु लाउडस्पीकर मय स्टाफ, गोताखोर एवं वैरीकेडिंग की व्यवस्था करना सुनिश्चित करेंगे। अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत मीरजापुर को निर्देशित किया गया कि जनपद के उक्त घाटों एवं सरोवरों/तालाबों पर आवश्यकतानुसार नाव, एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित तालाबों/सरोवरों पर जिला पंचायत राज अधिकारी मीरजापुर समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराये।

 घाटो पर प्रकाश व्यवस्था के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खण्ड प्रथम, द्वितीय व चुनार उपर्युक्त घाटों पर निर्वाध रूप से विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करें ताकि किसी प्रकार की घटना घटित न होने पाए। घाटों एवं उसके आस-पास स्थापित विद्युत पोल, जर्जर एवं ढीले तारों को चेक करा लेंगे जिससे विद्युत आपूर्ति के आभाव में कोई घटना न घटित होने पाए। नगर क्षेत्र में नगर मजिस्ट्रेट तथा तहसील क्षेत्र में समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट उपर्युक्त कार्यक्रम हेतु व व्अमतंसस पदबींतहम होंगे तथा घाटों के अतिरिक्त अन्य महत्वपूर्ण घाटों पर अपने स्तर से अधिकारियों/कर्मचारियों की तैनाती कर सर्वसंबंधित विभागीय अधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए ससमय समस्त आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे तथा अपने-अपने क्षेत्रों में क्षेत्राधिकारी के साथ भ्रमणशील रहकर सतर्क दृष्टि रखते हुए कानून एवं शांति व्यवस्था कायम रखते हुए उक्त पर्व को सकुशल सम्पन्न कराना सुनिश्चित करेंगे।

 बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अजय कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल मनीष मिश्रा, नगर मजिस्ट्रेट विनीत उपाध्याय, उप जिलाधिकारी सदर गुलाब चन्द्र, मड़िहान अविनाश कुमार, लालगंज महेन्द्र सिंह, चुनार राजेश वर्मा, क्षेत्राधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ सी0एल0 वर्मा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

 

महत्वपूर्ण गंगा घाटों पर की गयी मजिस्ट्रेटो की तैनाती

जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने दिनांक 27 व 28 अक्टूबर 2025 को छठ पूजा पर्व के दृष्टिगत जिसमें व्रती महिलाओं गंगा नदी के विभिन्न घाटो एवं सरोवरो, तालाबों पर पानी में स्नान करने के उपरान्त अस्ताचलगामी सूर्य को अध्र्य देंगी तथा दिनांक 28 को प्रातः काल उदयमान सूर्य को अध्र्य देने के साथ ही पर्व का समापन करेंगी उक्त सभी कार्यक्रमो को सकुशल, शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारी जनपद के महत्वपूर्ण घाटो पर मजिस्ट्रेटो की तैनाती की हैं।

 अपने एक आदेश के तहत जिलाधिकारी द्वारा श्री बबिता सिंह खण्ड विकास अधिकारी पहाड़ी को फतहा घाट पर दिनांक 27 अक्टूबर 2025 को मध्यान्ह 12ः00 से रात्रि 08 बजे तक, श्रीमती वाणी वर्मा जिला कार्यक्रम अधिकारी को दिनांक 28 अक्टूबर 2025 को प्रातः 04 से मध्यान्ह 12 बजे तक सुरक्षा व्यवस्था हेतु मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया है।

 इसी प्रकार दिनांक 27 अक्टूबर 2025 को कचहरी घाट पर मध्यान्ह 12 बजे से रात्रि 08 बजे तक, विवेक साहू सहायक जिला रोजगार सहायक अधिकारी तथा दिनांक 28 अक्टूबर 2025 को प्रातः 04 से मध्यान्ह 12 बजे तक शिव प्रसाद सहायक अभियंता बाणसागर खण्ड-08 को लगाया है। नगर के बरिया घाट पर दिनांक 27 अक्टूबर 2025 को श्रीमती गरिमा यादव नायब तहसीलदार सदर को मध्यान्ह 12 बजे से रात्रि 08 बजे तक, दिनांक 28 अक्टूबर 2025 को मुनीष कुमार सिंह खण्ड विकास अधिकारी सिटी प्रातः 04 बजे से मध्यान्ह 12 बजे तक अपने ड्यूटी का निर्वहन करेंगे।

 पक्का घाट मीरजापुर में दिनांक 27 अक्टूबर 2025 को मध्यान्ह 12 से रात्रि 08 बजे तक रामदत्त प्रतापति जिला अल्पसंख्य कल्याण अधिकारी तथा दिनांक 28 अक्टूबर 2025 को प्रातः 04 बजे से मध्यान्ह 12 बजे तक भी रामदत्त प्रतापति जिला अल्पसंख्य कल्याण अधिकारी द्वारा ही ड्यूटी सम्पन्न की जाएगी। नारघाट पर 27 अक्टूबर 2025 को 12 बजे से रात्रि 08 बजे तक व 28 अक्टूबर 2025 को प्रातः 04 से मध्यान्ह 12 बजे तक राम विलास यादव जिला समाज कल्याण अधिकारी तथा विन्ध्याचल कच्चा घाट/पक्का घाट/दीवान घाट पर दिनांक 27 अक्टूबर 2025 मध्यान्ह 12 बजे से रात्रि 08 बजे तक सतीश सिंह सहायक श्रमायुक्त तथा दिनांक 28 अक्टूबर 2025 प्रातः 04 बजे मध्यान्ह 12 बजे बृजेश प्रताप यादव सहायक अभियंता बाणसागर खण्ड-5 को लगाया गया है।

 दिनांक 27 अक्टूबर 2025 को मध्यान्ह 12 बजे से रात्रि 08 बजे तथा दिनांक 28 अक्टूबर 2025 को प्रातः 04 बजे से मध्यान्ह 12 बजे तक इवेन्द्र तहसीलदार चुनार की ड्यूटी बालू घाट/मेड़िया घाट चुनार, दिनांक 27 अक्टूबर 2025 को मध्यान्ह 12 बजे से रात्रि 08 बजे तथा दिनांक 28 अक्टूबर 2025 को प्रातः 04 बजे से मध्यान्ह 12 बजे तक रैपुरिया घाट नरायनपुर पर संजय कुमार सिंह नायब तहसीलदार सदर मीरजापुर को सुरक्षा व शान्ति व्यवस्था हेतु मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया है।

 जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियो को निर्देशित करते हुए कहा कि छठ पर्व की महत्वा के दृष्टिगत सभी अधिकारी अपने ड्यूटी स्थान पर समय से पूर्व पहुंचकर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराते हुए पूरी पारदर्शिता व निष्ठा के साथ छठ पूजा को सम्पन्न करायेंगे किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाशत नहीं की जाएगी।

 

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!