विधायक दीनानाथ भास्कर को ग्रीन गुरु जी ने भेंट किया इन्सुलिन का पौध-25 अक्टूबर 2025 को विन्ध्याचल मण्डल की 27वीं मण्डलीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता-2025-26 के उद्घाटन के अवसर पर श्री इन्द्र बहादुर सिंह नेशनल इण्टर कॉलेज,भदोही में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे माननीय विधायक औराई,दीनानाथ भाष्कर को ग्रीन गुरु जी ने इन्सुलिन का पौध सप्रेम भेंट किया।
साथ ही मण्डलीय रैली में मौजूद रहे डॉ. अजय कुमार पांडेय,अध्यक्ष प्रधानाचार्य परिषद व कोषाध्यक्ष जनपदीय क्रीड़ा समिति भदोही को बारहमासी सहजन व जनपदीय क्रीड़ा समिति भदोही, चन्द्रबली सिंह को इन्सुलिन का पौध तथा जीनिओट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन ग्रेटर नोयडा के प्रतिनिधि को लिली का पौध भेंट करने के साथ 3760 वें दिन लगातार पौध रोपण के क्रम में रैली स्थल के परिसर में लिली का पौध का रोपण किसान इण्टर कॉलेज की एथलीट शालिनी यादव के साथ व शान्ति निकेतन इण्टर कॉलेज पचोखरा की एथलीट अंतिमा राव के सहयोग से अनिल कुमार सिंह,ग्रीन गुरु जी,प्रधानाचार्य,शान्ति निकेतन इण्टर कॉलेज पचोखरा,मीरज़ापुर ने किया।
प्रतियोगिता में जाने से पहले एक पौध लिली का रोपण अपने आवासीय परिसर के गमले में भी किया था।
रविवार के दिन 3771 वें दिन लगातार पौध रोपण के क्रम में कैलेडियम के पौध का रोपण अपने आवासीय परिसर के गमले में करते हुए लगातार प्रति दिन पौध रोपण के क्रम को जारी रखा।



