News

चुनार । पुल से गंगा में कूदा युवक

स्थानीय गोताखोरो ने बचायी जान
चुनार । स्थानीय कस्बा क्षेत्र के बालू घाट पक्का पुल से रविवार को प्रातः 9 बजे गंगा में लगाया छलांग गंगा के किनारे खेत में मेडी बना रहे युवक ने देखा की एक व्यक्ति गंगा में कूद गया है । तत्काल खबर लगते ही स्थानीय गोताखोर धर्मेंद्र साहनी व लक्कड़ साहनी नाव लेकर ‌ पहुंच गए कूदे हुए व्यक्ति को पकड कर बाहर निकाला। सूचना पर कस्बा चौकी इंचार्ज कमलेश यादव मौके पर पहुचे और स्थानीय लोगों की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। उपचार के दौरान चौकी इंचार्ज ने युवक से गंगा में कूदने का कारण पूछा तो युवक ने बताया कि मैअपनी मर्जी से कूदा हूं इसमें किसी का हाथ नहीं है।ना ही कोई मुझे प्रताड़ित किया है। और
अपना नाम पुनीत कुमार मिश्रा पुत्र राकेश कुमार मिश्रा उम्र 32 वर्ष निवासी विकास भवन कोतवाली प्रतापगढ़ का रहने वाला बताया।वर्तमान समय में लगभग 12 वर्षों से चुनार में रह कर पूनम किन्नर के यहां उन लोगों के साथ ढोलक बजाने का कार्य करता हूं । जहां लोग जाते हैं वहां हम भी जाते हैं। उपचार के बाद वहा आए सभी किन्नरो ने अपने साथ अपने अड्डे पर ले गए।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!