मीरजापुर।
आवेदक कृष्णानंद यादव पुत्र राजाराम यादव निवासी आगरवाल कॉलोनी थाना कोतवाली कटरा द्वारा 08 अक्टूबर 2025 को थाना कोतवाली कटरा के एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया कि क्रेडिट कार्ड के माध्यम से चार बार में कुल ₹ 55,000/- की निकासी की गयी। इस सम्बन्ध में थाना कोतवाली कटरा की साइबर सेल टीम द्वारा जाँच प्रारम्भ की गयी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना कोतवाली कटरा की पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त जाँच के दौरान ₹ 35,000/- को होल्ड कराते हुए साइबर सेल थाना कोतवाली कटरा की साइबर सेल द्वारा शिकायतकर्ता के खाते में धनराशी 35,000/- रुपये वापस कराया गया। खाते में पैसे वापस आने पर आवेदक द्वारा थाने पर उपस्थित होकर मीरजापुर पुलिस के पुलिस उच्चाधिकारी एवं साइबर सेल थाना कोतवाली कटरा पुलिस टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया। साइबर सेल टीम थाना कोतवाली कटरा से बैद्यनाथ सिंह थानाध्यक्ष, कृष्णकांत त्रिपाठी प्रभारी साइबर सेल, आरक्षी इरफान अंसारी रहे।



