News

सीडीओ ने जिला स्वास्थ्य समिति एवं जिला आयुष समिति की बैठक कर प्रगति की ली जानकारी

मीरजापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार केे निर्देश के अनुपालन में मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति व जिला आयुष समिति की बैठक आहूत की गयी। जिला स्वास्थ्य समिति समीक्षा बैठक में ओ0पी0डी0/आई0पी0डी0 उपस्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। उन्होंनेे सभी प्रभारी चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी लोग अपने तैनाती स्थल पर रात्रि निवास करे निरीक्षण के दौरान यदि कोई चिकित्सक अपने तैनाती स्थल पर निवास करते हुए नही पाया जाता है उसके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

 उन्होंने कहा कि सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो में मरीजो हेतु बेहतर सुविधा उपलब्ध कराए। दवाओं की उपलब्धता के बारे में बताया कि पर्याप्त मात्रा में जीवन रक्षक दवाएं हैं। जननी सुरक्षा योजनान्तर्गत मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया शत प्रतिशत भुगतान कराना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि लोगो को टीकाकरण एवं उसके महत्व के बारे में एम0ओ0आई0सी0 अथवा ए0एन0एम0 आशा एवं आंॅगनबाड़ी कार्यकत्रियों के द्वारा जानकारी देकर जागरूक क्रिया जाय।

 बैठक में आयुष्मान कार्ड, 108 व 102 एम्बुुलेंस, मातृ मृत्यु दर की समीक्षा, जननी सुरक्षा योजना आदि बिन्दुओं विस्तृत समीक्षा की गयी। उन्होंने सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि यूनीसेफ के अन्तर्गत आने वाले पैरामीटर्स के सभी कार्यो पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।

 जिला आयुष समिति की बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यदाई संस्था यूपीपीसीएल को निर्देशित किया गया कि 50 शैय्या एकीकृत आयुष चिकित्सालय लोहदी खुर्द एवं 10 निर्माणाधीन आयुर्वेद चिकित्सालयों हेतु शासकीय भवनों को गुणवत्तापूर्ण रूप से निर्मित कर जल्द से जल्द विभाग को हस्तांतरित करा दिया जाय। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय मवैया, लोहदी कला, राजकीय यूनानी चिकित्सालय जसोहर पहाड़ी, पुराना लाइन पोखरा एवं राजकीय यूनानी चिकित्सालय अदलहाट हेतु निःशुल्क भूमि उपलब्ध कराने हेतु संबंधित खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

उन्होंने राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय भरपुरा, उकदंत विरोहिया, सागर सेमर एवं बिरौरा हेतु अप्रोच रोड निर्माण हेतु कार्यदाई संस्था यूपीपीसीएल को आगणन तैयार करके संबंधित खंड विकास अधिकारियों को उपलब्ध कराने एवं क्षेत्र पंचायत की बैठक में बजट हेतु प्रस्ताव पारित कराने हेतु निर्देशित किया गया। आयुर्वेद विभाग द्वारा आयुर्विद्या कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालयों में स्वास्थ शिविर लगानें एवं कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में स्वास्थ शिविर में रक्ताल्पता से संबंधित औषधियों का वितरण कराने हेतु निर्देशित किया गया।

 बैठक संयुक्त मजिस्ट्रेट अंशुल हिन्दल, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ सी0एल0 वर्मा, क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकरी श्रीकान्त रजक सहित सभी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अलावा सम्बन्धित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहें।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!