मीरजापुर।
मंगलवार, 28 अक्टूबर को पद्म विभूषण स्वर्गवासी पंडित छन्नूलाल मिश्र की बेटी प्रोफेसर नम्रता मिश्र ने पंडित जी से संबंधित सभी मेडिकल उपकरण/वस्तुएं मिर्जापुर मेडिकल कालेज को डोनेट कर दिया। सुबह 11 बजे मेडिकल कालेज के प्राचार्य (डा.) संजीव कुमार सिंह की उपस्थित मे रक्तकोष के सामने एम्बुलेंस मे लदा दो रिंग बेड, कुशन, हविल चेयर, आक्सीजन सिलेण्डर सहित अन्य उपकरण डोनेट किया।
इस दौरान उनकी बेटी नगर के केबीपीजी कालेज की प्रोफेसर नम्रता मिश्रा ने मेडिकल कालेज के प्राचार्य को अवगत कराया कि उनके पिताजी के जीते जी ही स्थापित पं छन्नूलाल मिश्र काशी संगीत न्यास वाराणसी ट्रस्ट के द्वारा सामाजिक कार्य किये जा रहे है। यदि कभी भी जनसरोकार के लिए कुछ आवश्यकता महसूस हो तो ट्रस्ट के द्वारा सहयोग लिया जा सकता है।
इस अवसर पर मेडिकल कालेज के प्राचार्य (डा.) संजीव कुमार सिंह, सीएमएस डा० एके श्रीवास्तव, एमएस ड० सुनील कुमार, डा० प्रशांत त्रिपाठी, डा० पंकज पाण्डेय, सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य सुनील कुमार तिवारी आदि रहे।



