News

चलती ट्रैक्टर में पीछे से घुसी बाइक, युवक की मौत

अहरौरा, मीरजापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के चित्तविश्राम तिराहे के पास चलती ट्रैक्टर में बाइक घुसी जिसने युवक की मौके पर मौत हो गई।
ब्राम्हणपुर बरखंडी थाना बक्सा जौनपुर निवासी आयुष सिंह पुत्र सतीश सिंह (24) वर्ष, मंगलवार की रात्रि 2 बजे वाराणसी से सोनभद्र बाइक से ननिहाल जा रहा था। तभी वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर स्थित अहरौरा थाना अंतर्गत चित्तविश्राम तिराहे के समीप सोनभद्र की तरफ जा रही ईंट से लदी ट्रैक्टर में पीछे से घुस गया और मौके पर बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए मीरजापुर भेजकर, मृतक के परिजन को सूचना करके विधि कार्यवाही में जुट गई और ट्रैक्टर को पकड़कर थाने ले आई।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!