मीरजापुर।
कछवा (मीरजापुर).
तीन दिन पूर्व कछवां थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में पत्नी और उसके दो पुत्रों के मौत के मामले में पति ही अभियुक्त निकला। अपने दो पुत्रों और पत्नी का हत्यारा हरिश्चंद्र बिन्द जिसे पुलिस ने मंगलवार को जेल भेजा, पहले दिन मौत के बाद हरिश्चंद्र ने हाईप्रोफाइल ड्रामा करके बताया था कि उसकी पत्नी तांत्रिकों और ओझाई के चक्कर में रहती थी। उसने अपने दो बच्चों को जान से मारने के बाद खुद फांसी लगा लिया था, लेकिन पत्नी की मां जब आयी, तो कहानी कुछ और ही बयां कर रही थी।
सोमवार, 27 अक्टूबर को रमावती बिन्द पत्नी सुरेश बिन्द निवासिनी मोहनभिट्टी थाना धीना जनपद चन्दौली ने कछवा थाने मे नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध वादिनी की पुत्री व उसके दोनों पुत्रों की दहेज की मांग को लेकर हत्या के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई। थाना कछवां पर धारा 85, 80(2), 103(1) बीएनएस व ¾ डीपी एक्ट मे पंजीकृत कर सोमेन बर्मा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में मंगलवार, 28 अक्टूबर को उप-निरीक्षक राधेश्याम मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना पर सम्बन्धित अभियुक्त हरिश्चन्द्र बिन्द पुत्र सुर्यबली बिन्द निवासी सेमरी थाना कछवां को गिरफ्तार कर लिया। उसे अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय/जेल भेजा गया।



