News

जिले के 68 विद्यालयों से विज्ञान के 123 मॉडल हुए प्रस्तुत

मीरजापुर।
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा संचालित जिला विज्ञान क्लब मीरजापुर द्वारा जनपद स्तरीय विज्ञान की ओर से विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज मीरजापुर मे 28 अक्टूबर को आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के उद्घाटन एवं समापन समारोह के मुख्य अतिथि सोहन लाल श्रीमाली उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री एवं विशिष्ट अतिथि धर्मजीत सिंह परियोजना निदेश मिर्ज़ापुर रहे।

 मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।माड़लो के बारे मे स्टाल पर जाकर जानकारी ली। इस प्रतियोगिता का मूल्यांकन डॉक्टर जे पी रॉय, डॉक्टर एस के गोयल, लवकेश पाल, केशव प्रसाद रहे। कार्यक्रम मे अतिथियों का स्वागत माया राम जिला विद्यालय निरीक्षक ने किया। सुशील कुमार पाण्डेय जिला समन्यवयक जिला विज्ञान क्लब मिर्ज़ापुर ने कार्यक्रम की रूप रेखा प्रस्तुत की।

 प्रतियोगिता मे 68 विद्यालयों के 123 मॉडल प्रस्तुत किये गये। मंडल स्तर के लिए 15 माड़ल चयनित किये गये।प्रथम पांच छात्रों मे प्रथम पुरस्कार नागेंद्र मौर्य जय हिंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज अहरौरा पेड़ लगाने के साथ पानी देने की मशीन, श्रेया गुप्ता राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चुनार का पोरस रोड, द्वितीय, जूही पाण्डेय गुरु नानक इंटर कॉलेज का ओवर लोड बैरियर सिस्टम, तृतीय, अंश दुबे सैंट मैरिज स्कूल का सांत्वना पुरस्कार् चौथा स्थान, दिव्यांश मिश्रा महेश भट्टाचार्य इंटर कॉलेज अकोढ़ी का मॉडल पांचवे स्थान पर रहा।

 प्रथम पुरस्कार प्राप्त प्रतिभागी को 5000 रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त प्रतिभागी को 3000, तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागी को 2000 रुपये, शेष दो सांत्वना पुरस्कार की धनराशि 1000 इनके खाते मे भेजी जाएगी।शेष मंडल स्तर के लिए चयनित 10 प्रतिभागी विश्वजीत केवल पत्ति वैजनाथ स्कूल चुनार, सत्यम राजकीय इंटर कॉलेज मिर्ज़ापुर, प्रीतम कुमार नगर पालिका इंटर कॉलेज अहरौरा, राज सिंह जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय परसिया, कुलदीप कुमार जय प्रकाश नारायण परसिया, सत्येंद्र कुमार राजकीय हाईस्कूल तोसवा, प्रीती चौधरी सुंदर मुन्दर नगर पालिका इंटर कॉलेज, अजय कुमार सरदार पटेल इंटर कालेज कोलना, सौरभ विश्वकर्मा जय हिंद मंदिर इंटर कॉलेज अहरौरा, आशुतोष सिंह विद्या संस्कार पब्लिक स्कूल कौड़िया कला अदलहट को चयनित किया गया।

 सभी प्रतिभागियों को जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम मे सुनील पटे मल, विनायक मिश्रा, हिमांशु मौर्य, हिमांशु विन्द, अमरेश मिश्रा, यथार्थ पाण्डेय, ओमकेश, शिवराम शर्मा ने महत्वपूर्ण सहयोग किया। संजय श्रीवास्तव ने संचालन किया। सुशील कुमार पाण्डेय ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!