मीरजापुर।
नवागत मंडलायुक्त राजेश प्रकाश ने मंगलवार को देर रात्रि विंध्याचल मंडल का कार्यभार ग्रहण किया। तत्पश्चात बुधवार को प्रातः विंध्याचल पहुंचकर मां विंध्यवासिनी देवी का दर्शन-पूजन किया। मंडलायुक्त पूर्वाह्न 10 बजे आयुक्त कार्यालय पहुचे, जहा अधिकारियों ने उनसे मुलाकात की।

इस अवसर पर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, अपर जिलाधिकारी अजय कुमार सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी देवेन्द्र प्रताप सिंह, संयुक्त निदेशक कृषि डॉ.अशोक उपाध्याय, संयुक्त निदेशक उद्योग वीरेंद्र कुमार, परियोना निदेशक डीआरडीए धर्मवीर सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने मुलाकात कर विभागीय योजनाओं के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी।

इसी तरह नवागत नगर मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार ने भी बुधवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। अविनाश इसके पूर्व उप जिला मजिस्ट्रेट मड़िहान के पद पर कार्यरत रहे।



