News

“हमारी संस्कृति हमारा धरोहर” शीर्षक के तहत भाषण और निबंध प्रतियोगिता

मीरजापुर।
बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित कंपोजिट विद्यालय टेढ़ा विकास खंड पहाड़ी मिर्जापुर के सभागार में “हमारी संस्कृति हमारा धरोहर” शीर्षक के अंतर्गत भाषण और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के विज्ञान शिक्षक विजय कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में दर्जनों बच्चों ने उपरोक्त प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।

 जिसमें भाषण प्रतियोगिता में रंजना तथा शशि व अर्पिता क्रमश प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे एवं निबंध प्रतियोगिता में रंजना तथा अंशी क्रमशः प्रथम और द्वितीय स्थान पर रहे। अपने उद्बोधन में श्री श्रीवास्तव ने आज के परिवेश में हमारी संस्कृति हमारी धरोहर की आवश्यकता पर बच्चों को विस्तार से समझाया। कार्यक्रम में गोपाल दास, साधना पांडे, संजय सिंह, अर्चना गुप्ता, संतोष गुप्ता , संजीता पांडे आदि उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!