मिर्जापुर।
एसडीएम सदर गुलाब चंद्र ने निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने वाले कुल 59 बीएलओ (BLO) पर एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। इसमें 396 मिर्जापुर एसी के 35 और 397 मझवां एसी के 24 बीएलओ शामिल हैं जिन्होंने निर्वाचन आयोग के निर्देशों के बावजूद कार्य प्रारंभ नहीं किया।
एसडीएम ने तहसीलदार सदर डॉ. विशाल कुमार शर्मा को निर्देशित किया है कि यदि 24 घंटे के भीतर ये बीएलओ कार्य शुरू नहीं करते हैं, तो तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए।
एसडीएम गुलाब चंद्र ने कहा कि निर्वाचन कार्य में उदासीनता लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 32 के अंतर्गत दंडनीय अपराध है, जिसमें जुर्माना और दो वर्ष तक कारावास का प्रावधान है। यह कार्रवाई जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के निर्देश पर की गई है।



