मीरजापुर।
31 अक्टूबर 2025, शुक्रवार को भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर घनश्याम बिनानी अकादमी ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज (GBAMS) मिर्जापुर में “Unity in Diversity: Timeless Truth or Myth”, “Social Media – A Tool of Unity or Division” तथा “Sardar Patel’s Vision: Fulfilled or Forgotten” विषयों पर एक वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
बीबीए और एमबीए वर्गों के 14 छात्रों ने इन विषयों पर अपने विचार बड़े उत्साह और आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिससे वातावरण में श्रद्धा और उत्साह का संचार हुआ।
प्रतियोगिता के निर्णायक उमाशंकर पांडे (पूर्व अर्थशास्त्र प्रवक्ता, गोविंदाश्रम इंटर कॉलेज, मिर्जापुर) एवं श्रीमती प्रिया जायसवाल जैन रहीं।
श्री पांडे को शिक्षण क्षेत्र में 39 वर्षों से अधिक का अनुभव है तथा वे मिर्जापुर शिक्षक संघ के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
कार्यक्रम में सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन एवं योगदान पर आधारित एक वृत्तचित्र भी प्रदर्शित किया गया, जिसने छात्रों को उनके एकता के आदर्शों से प्रेरित किया। प्रतिभागियों में प्रथम, आयुष प्रताप सिंह, ईशान, गौरव शुक्ला, मानसी साहू, श्रीकांत, आराध्या, राजश्री मिश्रा, प्रगति अग्रवाल, अनमोल श्रीवास्तव, कौशिकी वर्मा, श्रेष्ठा उमर, धरमराज और अर्पिता त्रिपाठी शामिल रहे। राजश्री मिश्रा ने प्रथम स्थान, कौशिकी वर्मा ने द्वितीय स्थान तथा गौरव कुमार शुक्ला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
संस्थान की निदेशक प्रो. (डॉ.) ज़ीशान अमीर ने छात्रों को संबोधित करते हुए एकता के वास्तविक अर्थ को समझने और सोशल मीडिया का सकारात्मक व सार्थक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। उमाशंकर पांडे ने अपने उद्बोधन में बताया कि 31 अक्टूबर न केवल सरदार पटेल की जयंती है बल्कि यह पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि भी है, जिससे यह दिन भारतीय इतिहास में विशेष महत्व रखता है।
प्लेवे स्कूल के प्राचार्य रचित शैलेश ने भी छात्रों को संबोधित किया तथा बुक फेयर में सक्रिय रूप से भाग लेने वाले स्वयंसेवकों को प्रशंसा प्रमाणपत्र और उपहार प्रदान किए। अंत में निदेशक डॉ. ज़ीशान अमीर द्वारा उमाशंकर पांडे को सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थितजनों ने सरदार वल्लभभाई पटेल के सिद्धांतों का पालन करने की शपथ ली।
कार्यक्रम में सुश्री सारिका श्रीवास्तव (प्रशासन प्रमुख), सुश्री साक्षी श्रीवास्तव, सुश्री सिदरा इराम, विनायक वर्मा, श्रीप्रकाश सिंह तथा सर्वेश कुमार रहे। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापक सर्वेश कुमार द्वारा किया गया।



