मीरजापुर। लौहपुरूष के 150वीं जयंती पर रन फार यूनिटी कार्यक्रम के पश्चात आयुक्त कार्यालय, कलेक्ट्रेट सहित सभी कार्यालयो व पार्को तथा स्कूलो मे भव्य कार्यक्रम आयोजित कर मनाया गया। आयुक्त कार्यालय मे आयोजित कार्यक्रम मे मण्डलायुक्त राजेश प्रकाश नेे उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व तथा देश की स्वतंत्रता मे उनके द्वारा किए गए योगदान के बारे मे जानकारी दी। अपर आयुक्त प्रशासन डाॅ विश्राम, संयुक्त विकास आयुक्त रमेश चन्द्र, अपर आयुक्त न्यायिक आशीष मिश्रा सहित आयुक्त कार्यालय के सभी अधिकारी, कर्मचारी व अधिवक्तागण ने भी सरदार पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
कलेक्ट्रेट सभागार मे जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, अपर जिलाधिकारी भू0/रा0 देवेन्द्र प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विजेता, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह सहित कलेक्ट्रेट के सभी कर्मचारियो के द्वारा सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पार्चन कर श्रद्धांजलि दी गई तथा जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रीय एकता, अखण्डता व सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के लिए उपस्थित लोगो को शपथ दिलाई गई। नगर के प्रमुख पार्को मे आयुष विभाग द्वारा योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनपद के विद्यालयो के छात्र-छात्राओ द्वारा लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी के जीवन पर आधारित स्लोगन का संकलन, विचार गोष्ठी, चित्र कला एवं सरदार बल्लभ भाई पटेल के व्यक्तित्व व कृतित्व पर आधारित भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने सरदार पटेल के जीवन के योगदान व राष्ट्रीय एकता व अखण्डता के समक्ष चुनौतियो के सम्बंध मे उपस्थित लोगो को सम्बोधन किया गया। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने जीवन मे सरदार पटेल जी बताए मार्गो को अपनाते हुए जो जिस पद पर कार्यरत है पूरी पारदर्शिता व ईमानदारी के साथ कार्य करे, जनपद के कोने-कोने से आने वाले जन समस्याओ का समाधान करे यहीं उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने नशामुक्ति व अखण्डता व सुरक्षा को बनाए रखने के प्रति शपथ भी दिलाई।
भाजपा नगर मंडल पश्चिमी द्वारा सभी 96 बुथो पर मंडल पदाधिकारीगण, शक्तिकेंद्र संयोजक, बुथ अध्यक्ष गणो ने उनके चित्र पर पुष्पाअर्चन, माल्यार्पण कर सरदार पटेल जी की जयंती मनाई। भाजपा नगर मंडल पश्चिमी के नगर अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा के नेतृत्व मे बुथ नम्बर 261लालडिग्गी पार्क मे सरदार पटेल जयंती कार्यक्रम मे उपस्थित नगर पालिकाध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पार्चन माल्यार्पण कर, उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि लौहपुरुष सरदार पटेल जी,भारत के एकीकरण के शिल्पकार, सरदार पटेल जी ने 562 रियासतो को कूटनीति, दृढता, और, समझदारी से इन रियासतो को भारत सघ से जोड़ा। हैदराबाद, जुनागढ, और कश्मीर जैसी रियासतो के विलय मे उनका बड़ा योगदान था।
नगर अध्यक्ष पश्चिमी नितिन विश्वकर्मा, मंडल उपाध्यक्ष दीपा ऊमर, सुरज निषाद, सचिन जायसवाल,अजय रंजक, रूपेश यादव, कृष्ण कुमार सिंह, सतोष जायसवाल,संगीता मिश्रा, अमरेश सोनकर, गोपाल अग्रवाल, राहुल चंद्र जैन, पुनीत मिश्रा, धीरज तिवारी,सुमन यादव,विजय निषाद, मनोज केशरी, गुलाब प्रजापति, राम सजीवन सरोज, पंचम यादव, शिव कुमार शर्मा, विजेंद्र गुप्ता, राकेश मौर्य, सागर आनंद, राकेश सोनी, रविन्द्र खत्री, विनय जायसवाल, लाल जी बम, उपकार मिश्रा, राकेश सोनी रहे।
नगर के पक्की सराय इंदिरा गांधी पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके शहादत दिवस मनाया। भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयन्ती एवं प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व शिक्षाविद आचार्य नरेन्द्र देव की जयन्ती भी मनाया गया।
पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री, ‘भारत रत्न’ श्रीमती इंदिरा गांधी के शहादत दिवस पर उनके बताए हुए रास्ते पर चलने संकल्प लिया गया। जिला पंचायत सदस्य एवं एमएलसी चुनाव के मिर्जापुर कोऑर्डिनेटर शिव शंकर चौबे, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं मीडिया प्रभारी छोटे खान, अंकुर श्रीवास्तव, आजाद, डॉक्टर दिनेश चौधरी, राजेंद्र विश्वकर्मा, विजय दुबे पहाड़ी, संदीप तिवारी, डिंपू यादव, कपिल कुमार सोनकर, सिराज अहमद, विजय कुमार, पिटर कुमार रहे।



