0 आश्रम पद्धति विद्यालय के पठन पाठन का निरीक्षण करते हुए भोजनालय मे पहुंचकर बनाए गए भोजन का चखकर परखी गुणवत्ता
0 विश्वविद्यालय के धीमी प्रगति व छात्रावास मे फिनिशिंग व टाइल्स, दरवाजे की गुणवत्ता संतोषजनक न पाए जाने पर व्यक्त की कड़ी नाराजगी
0 विश्वविद्यालय निर्माण को तीन शिफ्टो मे कार्य कराने का दिया निर्देश, मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग को रविवार को आयुक्त कार्यालय मे किया तलब
मीरजापुर
मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल राजेश प्रकाश ने आज मड़िहान तहसील अन्तर्गत भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के साथ निर्माणाधीन मां विन्ध्यवासिनी राज्य विश्व विद्यालय एवं मड़िहान तहसील के पीछे समाज कल्याण विभाग के जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय (आश्रम पद्धति) की छात्राओ के लिए निर्माणाधीन छात्रावास तथा जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय (आश्रम पद्धति) मे पठन पाठन व भोजनालय का निरीक्षण किया गया। मां विन्ध्यवासिनी राज्य विश्व विद्यालय के निरीक्षण के दौरान कार्य की धीमी प्रगति, लेबरो की संख्या अपेक्षित आवश्यकतानुसार न पाए जाने पर अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग (निर्माण) पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सम्बन्धित कांटैक्टर के प्रोजेक्ट मैनेजर को फटकार लगाते हुए निर्देशित किया कि मजदूरो व कारीगरो तथा मशीनरी की संख्या मे बढ़ोतरी करते हुए 24 घण्टे तीन शिफ्टो मे कार्य कराना सुनिश्चित कराए, ताकि निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत कार्य पूर्ण हो सके।
अधिशासी अभियंता द्वारा निरीक्षण समय मण्डलायुक्त को बताया कि 47 प्रतिशत कार्य पूर्ण करा लिया गया है जबकि मण्डलायुक्त ने कहा कि 47 प्रतिशत कार्य भी पूर्ण नही है इस तरह की लापरवाही बर्दाशत नही की जाएगी। निरीक्षण के दौरान शैक्षिणक भवन जी प्लस-3 प्रथम व द्वितीय तथा एकेडमिक ब्लाक सहित अन्य कार्यो मे निर्धारित समय सीमा के अनुसार कार्य बहुत पीछे पाया गया जिस मण्डलायुक्त द्वारा विश्व विद्यालय के रजिस्टर राम नरायन व अधिशासी अभियंता कमलेश कुमार को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक दिन प्रातः 06 बजे से निर्माण स्थल पर पहुंचकर कार्य कराना सुनिश्चित कराए तथा प्रत्येक दिन की प्रगति रिपोर्ट अपने निरीक्षण लाइव फोटो व्हाटएप गु्रप पर भेजना सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शीर्ष प्राथमिकताओ मे यह परियोजना है इसमे लेट लतीफी किसी स्तर पर बर्दाशत नही की जाएगी आगे से यदि कार्य मे प्रगति नही पाई जाती है तो सम्बन्धित कंाटैक्टर ब्लैक लिस्टेड कराने हेतु पत्राचार किया जाएगा।
मण्डलायुक्त ने चीफ इंजीनियर लोक निर्माण विभाग, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग निर्माण सम्बन्धित कांटैक्टर के प्रोजेक्ट मैनेजर को रविवार को पूर्वान्ह 09 बजे आयुक्त कार्यालय मे आवश्यक पत्रावलियो के साथ तलब किया। लोक निर्माण विभाग निर्माण खण्ड-2 के अधिशासी अभियंता को निर्देशित करते हुए कहा कि विश्व विद्यालय से मुख्य सड़क तक सम्पर्क मार्ग के निर्माण की कार्यवाही मे भी तेजी लाई जाए।
छात्रावास का निरीक्षण
मण्डलायुक्त व जिलाधिकारी ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय (आश्रम पद्धति) मड़िहान के छात्राओ के लिए निर्माणाधीन छात्रावास का भी निरीक्षण किया गया। कुल 100 बेड के छात्रावासके निर्माण के लिए 06 करोड़ 16 लाख 72 हजार की लागत से बनने वाला इस छात्रावास निर्माण के लिए शासन द्वारा 05 करोड़ 85 लाख 89 हजार की धनराशि अवमुक्त कर दी गई है उक्त छात्रावास को कार्यदायी संस्था यूपी0पी0सी0एल0 द्वारा बनवाया जा रहा है निरीक्षण के समय बताया गया कि पूर्णतः का समय मई 2025 निर्धारित था जो कार्य धीमी प्रगति के कारण पूर्ण नही हो सका। मण्डलायुक्त ने मण्डलायुक्त कार्य के लेट लतीफी पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सबसे पहले कार्यदायी संस्था द्वारा पूर्णतः का समय अपने मुख्यालय बढ़वाते हुए निर्धारित किया जाए।
निरीक्षण के समय शौचालयो व फर्श पर लगाए जाने वाले टाइल्स एवं खिड़कियो पर लगाए गए दरवाजे के लिए लोहे खिड़की स्ट्रक्चर की गुणवत्ता संतोषजनक न पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की गई मण्डलायुक्त ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्य प्रारम्भ के पूर्व बनाए गए स्टीमेट मे शामिल सैम्पल टाइल्स की मोटाई व गुणवत्ता का मिलान कराया जाए इसी प्रकार बनाए गए लोहे दरवाजे की थिकनेस/मोटाई को देखा जाए स्टीमेट मे शामिल के अनुसार मटेरियल का उपयोग किया जा रहा है अथवा नही जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। उन्होंने टाइल्स व फर्श पर लगाए जाने कोटा स्टोन मे फिनिशिंग लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन परियोजनाओ मे किसी भी स्तर पर सामाग्री की गुणवत्ता के साथ खिलवाड़ करने पर सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए वसूली की कार्यवाही की जाएगी अतएव जो भी मटेरियल/सामाग्री लगाया जाए वह स्टीमेट बनाते हुए जिस सामाग्री का सैम्पल दिया गया है उसी का उपयोग किया जाए।
जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय (आश्रम पद्धति) का निरीक्षण
मण्डलायुक्त व जिलाधिकारी द्वारा मड़िहान के जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय (आश्रम पद्धति) मे पहुंचकर पठन पाठन के गुणवत्ता को देखा गया। निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त व जिलाधिकारी द्वारा भोजनालय मे पहुंचकर बनाए गए भोजन मे से सब्जी को खाकर गुणवत्ता को परखा गया। मण्डलायुक्त द्वारा भोजन की गुणवत्ता व भोजनालय के साफ सफाई पर संतोष व्यक्त किया गया। निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त व जिलाधिकारी द्वारा भोजनालय मे गायत्री आजिविका महिला स्वंय सहायता समूह के द्वारा स्थापित प्रेरणा कैन्टीन का फीता काटकर शुभारम्भ किया गया।
निरीक्षण के दौरान कम्प्यूटर कक्ष मे पहुंचकर सम्बन्धित अध्यापक से कम्प्यूटर शिक्षा के बारे मे विस्तृत जानकारी ली। विद्यालय के अन्दर स्थित छात्रावास के बारे मे मण्डलायुक्त ने जिलाधिकारी ने कहा कि छात्रावास के निरीक्षण हेतु किसी वरिष्ठ महिला अधिकारी से समय-समय पर निरीक्षण कराया जाए ताकि छात्राओ को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए। सम्बन्धित प्राचार्य के द्वारा बताया गया कि इस विद्यालय मे नामांकन हेतु प्रवेश परीक्षा आयोजित किए जाते है जिसमे प्रदेश के विभिन्न जनपदो के छात्राएं नीट, पी0सी0एस0, आई0ए0एस0 व अन्य प्रतियोगिताओ के लिए आती है। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी राम विलास यादव, तहसीलदार आशीष पाण्डेय उपस्थित रहे।



