0 कार्य मे लापरवाही पर राजस्व निरीक्षक को प्रतिकूल प्रविष्टि व नायब तहसीलदार – पेशकार को चेतावनी
0 अधिकारी अपने से सम्बंधित प्राप्त संदर्भो का संतुष्टिपूर्ण व समय से निस्तारण करना करे सुनिश्चित
0 सुनवाई के दौरान कई प्रकरणो मे तुरंत निस्तारण कर आख्या उपलब्ध करने का दिया निर्देश
मीरजापुर.
जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण के दृष्टिगत शासन के निर्देशानुसार जनपद के सभी तहसीलो मे सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील मड़िहान मे मण्डलायुक्त राजेश प्रकाश व जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार द्वारा आए हुए फरियादियो के समस्याओ को सुना गया तथा सम्बन्धित अधिकारियो को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस मे ज्योति सिंह पत्नी विजय बहादुर ग्राम लेदुकी के प्रार्थना पत्र पर मण्डलायुक्त द्वारा पत्रावली की जांच की गई जिसमे पाया गया कि विजय बहादुर बनाम सरकार, बावत मौजा लेदुकी तप्पा उपरौध परगना कंतित तहसील मड़िहान अन्तर्गत धारा-30 (2) के पत्रावली को उप जिलाधिकारी द्वारा उक्त के सम्बंध मे नायब तहसीदार व पेशकार के माध्यम से करूण शंकर पाण्डेय राजस्व निरीक्षक से आख्या मांगी गई थी परन्तु काफी समय व्यतीत हो जाने के बाद भी उक्त प्रकरण मे आख्या उपलब्ध नहीं कराया गया जिसपर मण्डलायुक्त द्वारा पत्रावली परीक्षण के उपरान्त यह पाया गया कि उक्त प्रकरण मे नायब तहसीलदार राहुल मिश्रा व पेशकार सुशील कुमार गुप्ता के द्वारा निर्देश के बाद भी भी रूचि न लेने तथा राजस्व निरीक्षक करूण शंकर पाण्डेय के द्वारा समय पर आख्या उपलब्ध न कराना घोर लापरवाही का द्योतक है जिससे फरियायदी के समस्याओ का समय से समाधान नही हो सका।
मण्डलायुक्त ने नायब तहसीलदार राहुल मिश्रा, पेशकार सुशील कुमार गुप्ता को कड़ी चेतावनी देते हुए राजस्व निरीक्षक करूण शंकर पाण्डेय को तत्काल प्रभाव से प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई। मण्डलायुक्त ने तहसील दिवस मे कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस मे प्राप्त शिकायतो का सम्बन्धित विभागीय अधिकारी संतुष्टिपरक ढंग से ससमय निस्तारण करते हुए आख्या सम्बन्धित तहसील मे उपलब्ध करा दे।
समाधान दिवस मे जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा एक-एक जन सामान्य की शिकायतो को सुनते हुए सम्बन्धित अधिकारी को मौके पर बुलाकर निस्तारण करने का निर्देश देते हुए कहा कि भूमि विवाद सम्बंधी मामलो मे गठित टीम के अधिकारी मौके पर जाकर शिकायतकर्ता सहित अगले पक्ष के सामने स्थलीय निरीक्षण करते हुए गुणवत्तापूर्ण समाधान कराए। समाधान दिवस मे कमलेश पुत्र जग नारायन ग्राम देवरी कला द्वारा प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि वह जन्म से ही गूंगा व बहरा है तथा गरीब परिवार से है दिव्यांग प्रमाण पत्र न होने के कारण सरकारी योजनाओ का लाभ नही मिल पा रहा है जिस पर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि आज ही सांय तक दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने हेतु रिपोर्ट लगाते हुए प्रमाण पत्र जारी करना सुनिश्चित करे।
आवेदक नीतू तिवारी पत्नी जय प्रकाश निवासी किशुनपुर द्वारा अवगत कराया गया कि प्रार्थिनी की जमीन कुछ हिस्से पर द्वारा जबरदस्ती कब्जा किया जा रहा है जिस पर जिलाधिकारी द्वारा थानाध्यक्ष राजगढ़ व राजस्व निरीक्षक की टीम गठित करते हुए कहा कि आज ही मौके पर जाकर जमीन की पैमाइश करते हुए निस्तारण आख्या प्रेषित करें। चम्पा देवी पत्नी जवाहिर निवासी ककरद पटेहरा के द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि उसे परिवार रजिस्टर के नकल की आवश्यकता है पूर्व मे भी तहसील मे सभी अभिलेखो के साथ प्रार्थना पत्र दिया गया परन्तु उपलब्ध नही कराया गया, जिलाधिकारी ने सम्बन्धित राजस्व निरीक्षक व राजस्व कर्मी को तत्काल मौके पर बुलाकर परिवार रजिस्टर की नकल उपलब्ध कराया।
जिलाधिकारी सभी राजस्व कर्मियो/निरीक्षको को निर्देशित करते हुए कहा कि यह ध्यान रखा जाए कि छोटे-छोटे मामलो/समस्याओ के लिए फरियादी को समाधान दिवस व तहसील मुख्यालय पर बार-बार भटकना न पड़े यदि ऐसा पाया जाता है सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। तहसील मड़िहान मे अधिकारियो के समक्ष विभिन्न विभागो से सम्बन्धित 55 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमे से जिलाधिकारी द्वारा मौके पर ही 05 प्रार्थना पत्रो का निस्तारण कराते हुए समाधान कराया गया। इसी प्रकार जनपद के अन्य तहसीलो मे यथा-तहसील सदर मे अपर जिलाधिकारी भू0/रा0 देवेन्द्र प्रताप सिंह के समक्ष प्राप्त 80 प्रार्थना पत्रो मे से 12 का निस्तारण, तहसील लालगंज मे अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अजय कुमार सिंह के समक्ष 107 प्रार्थना पत्रो मे से 05 का निस्तारण एवं तहसील चुनार मे अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विजेता के समक्ष प्राप्त 33 प्रार्थना पत्रो मे से दो निस्तारण किया गया।
तहसील मड़िहान मे मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, पुलिस अधीक्षक नक्सल मनीष मिश्रा, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ सी0एल0 वर्मा, परियोजना निदेशक डीआरडीए धर्मजीत सिंह, उप जिलाधिकारी मड़िहान अनेग सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी राकेश कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।



