मीरजापुर।
जलकल विभाग में आउटसोर्सिंग कर्मचारी के रूप में काम कर रहे महेंद्रनाथ पाल पुत्र लालचंद्र पाल का सड़क हादसे में मौत हो गई।बता दे गांव से मीरजापुर के लिए निकले महेंद्र पाल की दुबेपुर नहर के आगे मोटरसाइकिल और मैजिक की आमने सामने की टक्कर में मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार उनका बच्चा मयंक घायल हो गया।
सुबह हुई इस घटना की सूचना से परिवार और पालिका में शोक की लहर दौड़ पड़ी।नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी, ईओ जी लाल सहित अन्य अधिकारियों कर्मचारियों ने शोक व्यक्त किया है। पालिका के प्रधान कार्यालय पर कर अधीक्षक शरदेंदु सिंह की अगुवाई में शोक सभा का आयोजन कर मृतक आत्मा के शांति के लिए दो मिनट का मौन रख शोक व्यक्त किया गया। इस मौके पर गोवर्धन यादव, सौरभ कुमार, आनंद कसेरा, रोहित जायसवाल, ओमप्रकाश गुप्ता, देवेंद्र बहादुर सिंह, महेश, अभिषेक गुप्ता, मनमोहन, विनय, अरुण कुमार, अमर, सरविन्दर सिंह, विप्राश्री दुबे, मनतशा, आकांक्षा अग्रहरि, शालिनी, दामिनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



