News

जिलाधिकारी ने वन विभाग को प्राप्त भूमि को भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा.4 व धारा.20 के अन्तर्गत अधिसूचित किये जाने की कार्यवाही तथा अमलदरामद हेतु बैठक कर की समीक्षा

मीरजापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में वन विभाग को प्राप्त भूमि को भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा.4 व धारा.20 के अन्तर्गत अधिसूचित किये जाने की कार्यवाही तथा अमलदरामद हेतु बैठक आहूत की गयी थी। 

बैठक में अपर जिला जिलाधिकारीए वि0ध्रा0 अजय कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी मड़िहान अनेग सिंह, लालगंज महेंद्र सिंह, चुनार राजेश वर्मा, प्रभागीय वनाधिकारी कैमूर वन्य जीव प्रभाग मीरजापुर तापस मिहिर, प्रभागीय वनाधिकारी मीरजापुर वन प्रभाग मीरजापुर राकेश कुमार, बन्दोबस्त अधिकारी मीरजापुर तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहें। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा वन भूमि की अमलदरामद में त्वरित गति लाने हेतु सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया गया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!