मीरजापुर। उपाध्यक्ष (उपमंत्री स्तर प्राप्त) उ0प्र0 राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश श्रीमती अपर्णा यादव द्वारा मीरजापुर भ्रमण/निरीक्षण किया गया। उपाध्यक्ष द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र शिवपुर, स्वयं सहायता समूह संकुल छानबे, टीएचआर एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय छानबे का निरीक्षण किया गया। आंगनबाड़ी केंद्र शिवपुर में उपाध्यक्ष द्वारा गोंद भराई एवं अन्नप्राशन का कार्यक्रम किया गया।
उसके पश्चात केक काटकर कन्या जन्मोत्सव भी मनाया गया, जिसमें बच्चियों को उपहार आदि दिया गया। कस्तूरबा गांधी विद्यालय छानबे मे उपाध्यक्ष द्वारा बच्चों के साथ भोजन भी किया गया। विद्यालय की छात्राओं द्वारा उपाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उनके समक्ष ताइक्वांडो का बेहतरीन प्रदर्शन किया गया।
तत्पश्चात उपाध्यक्ष विकास खण्ड छानबे के सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा की। समीक्षा के दौरान सम्बन्धित विभागो के अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग से सम्बन्धित योजनाओ की उपाध्यक्ष को बिन्दुवार विस्तृत जानकारी दी। जिस पर उपाध्यक्ष द्वारा संतुष्टि व्यक्त करते हुए सराहना की गई।
उन्होंने मिशन शक्ति अभियान को मजबूत करने के लिए सभी अधिकारियों को अपने कार्यालय के बाहर स्कूलों, कालेजों, आंगनबाड़ी केद्रों, स्वयं सहायता समूह केन्द्रों, थानो, सभी जगहों पर शासन द्वारा उपलब्ध कराए गए टोल फ्री नंबर यथा 1090, 112, 1098, 1076, 1930 ,102, 108, 181 इत्यादि का पोस्टर कार्यलय एवं संस्थान के बाहर चश्पा करने का निर्देश दिया गया, जिससे मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्य को बेहतर तरीके से लोगो को जानकारी प्रदान कर उन्हे जागरूक किया जा सकें।
ततत्पश्चात् उपाध्यक्ष ने मां विन्ध्यवासिनी देवी विन्ध्याचल मां विंध्यवासिनी का विधिवत दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लिया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ सी0एल0 वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक माया राम, जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी वाणी वर्मा, डाॅ मंजू यादव सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।



