अहरौरा, मीरजापुर। स्थानीय थाना के खाजगीपुर गांव के पास तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने साइकिल सवार छात्रा को मारा टक्कर, जिससे छात्रा हुई गंभीर रूप से हुई घायल हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे खाजगीपुर निवासी आद्रिका सिंह पुत्री शिवराज सिंह, जय हिंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज अहरौरा कक्षा 9 की छात्रा विद्यालय से पढ़कर साइकिल से घर जा रही थी तभी घर के गली में मुड़ रही थी।
उसी दौरान चकिया के तरफ से आ रहा तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दिया और आद्रिका घायल हो गई और साइकिल बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौरा भिजवाया जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर ईलाज कराने के लिए नगर ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया।



