चुनार, मीरजापुर। कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान करने आ रहे लगभग आधा दर्जन श्रद्धालुओ की गाडी संख्या 2311 नेता जी ‘कालका मेल’ की चपेट में आने से हृदय विदारक मौत हो गयी। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर हर वर्ष लाखों की संख्या में श्रद्धालु नगर में स्थित बालू घाट गंगा के तट पर स्नान दान करने आते रहे है। स्थानीय प्रशासन व पुलिस प्रशासन के द्वारा सुरक्षा ब्यवस्था के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस की तैनाती के साथ जल पुलिस की भी तैनाती रहती है। नगरपालिका परिषद के द्वारा भी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पानी मे वैरिकेडिंग एवं पर्याप्त प्रकाश ब्यवस्था की जाती है, लेकिन आरपीएफ, जीआरपी व स्टेशन मास्टर की लापरवाही के चलते आधा दर्जन लोगों को जान गवानी पडी़।

बुधवार को प्रातः 9.30 बजे गोमो से प्रयागराज जाने वाली सवारी गाड़ी़ प्लेट फार्म नंबर चार पर रुकी। यात्रीगण जल्दीबाजी मे प्लेट फार्म नंबर तीन की ओर उतर कर बाहर निकलने के गाड़ी से नीचे उतर गये। तभी गाड़ी नंबर 2311 नेता जी (कालका) मेल धडधडाती हुई आ गई लोगों को पिछे हटने का मौका भी नही मिल पाया और काल के गाल में समा गये। घटना के बाद स्टेशन परिसर मे कोहराम मच गया और इसकी जानकारी जंगल में आग की तरह फैल गई। देखतें ही देखते लोगों की भीड़ स्टेशन पर बढने लगी आनन फानन मे आरपीएफ के जवानों ने शवों को तत्काल सील कर स्टेशन पर बनाए गयें शव गृह में रख दिया।

दुर्घटना की शिकार होने वालों मे 1- सविता पुत्री राजकुमार उम्र लगभग 28वर्ष, कम्हरिया, राजगढ़ (2) साधन पुत्री विजयशंकर उम्र 16 वर्ष (3) शिवकुमारी पुत्री विजयशंकर उम्र 12 वर्ष (4) अंजू देवी पुत्री श्याम प्रसाद उम्र 20 वर्ष (5) सुशीला देवी पत्नी स्व0मोतीलाल उम्र 60 वर्ष (6) कलावती देवी पत्नी जनार्दन यादव उम्र 50 वर्ष ग्राम वसवा थाना कर्मा की निवासनी है। आरपीएफ द्वारा बताए गए मृतकों की संख्या पर स्टेशन पर मौजूद लोगों मे तरह तरह की चर्चा है।
स्टेशन मास्टर दोषी क्यो?
मौजूद लोगों का कहना था कि रोज की तरह प्लेट फार्म नंबर 5 पर यदि गाडी रुकी होती तो लोग फूट ओवर बृज से बाहर निकल जाते।
आरपीएफ व जीआरपी दोषी क्यो?
स्नान दान के पर्व पर हर वर्ष दक्षिणांचल से भारी संख्या में श्रद्धालु स्नान दान के लिए पैसैंजर गाडी से आते रहे होते यदि चौकसी बरती गई होती तो आधा दर्जन महिलाओं को अपनी जान नही गवानी पडती। घटना की जानकारी होते ही गंगा घाट पर मौजूद अपर पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार मिश्रा, एसडीएम राजेश कुमार वर्मा, सीओ मंजरी राव तत्काल घटना स्थल पर पहुचे और इस संबंध मे उच्चाधिकारियों को अवगत कराया।
जानकारी होते ही जिलाधिकारी पवनकुमार गंगवार भी मौके पर पहुचे तत्पश्चात तत्परता दिखाते हुए राज मंत्री संजय कुमार गौड़ भी मौके पर पहुंच कर मृतकों के परिवार जनो से मिलकर उनको ढांढस बन्धाया और सरकार से मिलने वाली सुविधाओं को दिलाने को कहा। मौके पर मौजूद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा व अन्य आला अधिकारियों ने शवों का पंचनामा करवा कर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यात्रियो के गलत दिशा मे ट्रेन से उतरते समय हुआ हादसा
0 कमिश्नर-आईजी, डीएम- एसएसपी ने पहुंचकर शोक व्यक्त कर घटना का लिया जायजा
0 घटना स्थल पर पहुंचे प्रदेश के स्टाम्प एवं पंजीयन राज्यमंत्री तथा राज्यमंत्री समाज कल्याण
0 प्रदेश सरकार की तरफ से मृतक के आश्रितो को दो-दो लाख मुआवजा देने की घोषणा
मीरजापुर। जनपद के चुनार स्थित रेलवे स्टेशन पर आज प्रातः लगभग पूर्वान्ह 09ः30 बजे पैसेंजर ट्रेन से यात्रियो द्वारा गलत दिशा की तरफ उतरने के कारण बगल से आ रही कालका-हावड़ा एक्सप्रेस की चपेट मे आने से यात्रियो की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना की सूचना प्राप्त होते ही जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार तत्काल मौके पर पहुंचकर परिजनो को ढांढस बंधाते हुए शोक संवेदना व्यक्त की तथा तत्काल मृतक का पोस्टमार्टम कराने के लिए पोस्टमार्टम हाउस मीरजापुर के लिए रवाना किया गया।
चुनार स्टेशन उत्तर मध्य रेलवे पर आज प्रातः लगभग 09ः15 मिट पर चोपन-प्रयागराज पैंसेजर प्लेटफार्म नं0-4 पर रूकी, कुछ यात्रियो के द्वारा जल्दबाजी के कारण प्लेटफार्म की तरफ न उतरकर गलत दिशा की तरफ से ट्रैक पर उतरकर जाने लगे उसी समय गाड़ी संख्या-12311 कालका एक्सप्रेस (नेता जी एक्सप्रेस) जो लाइन संख्या-3 मेल लाइन से होकर तेज रफ्तार से आ गई जिसके चपटे मे आने से दुभाग्यपूर्ण घटना मे मृतक यात्रियो के शव को पोस्टमार्टम के लिए मीरजापुर में पोस्टमार्टम कराया गया।
तत्पश्चात मण्डलायुक्त विन्ध्याचल राजेश प्रकाश, पुलिस महानिरीक्षक आर0पी0 सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने भी चुनार स्टेशन पहुंचकर घटना स्थल के बारे मे जानकारी ली गयी। तत्पश्चात मण्डलायुक्त व पुलिस महानिरीक्षक ने पोस्टमार्टम हाउस चुनार पहुंचकर परिजनो से मुलाकात कर संवदेना व्यक्त की तथा पोस्टमार्टम हाउस मे चिकित्सको से वार्ता करते हुए तत्काल पोस्टमार्टम कराने के निर्देश के साथ ही जिलाधिकारी से कहा कि सभी के शव उनके परिजनो के साथ वाहन से उनके घर तक पहुंचाया जाए।
प्रदेश सरकार की तरफ से दो-दो लाख रूपया मुआवजा की घोषणा
चुनार रेलवे स्टेशन पर हुई दर्दनाक हादसे की खबर लगते ही प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पंजीयन एवं स्टाम्प रविन्द्र जायसवाल एवं राज्यमंत्री समाज कल्याण संजीव कुमार गौड़ भी तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर घटना के बारे मे विस्तृत जानकारी जिलाधिकारी से प्राप्त की। राज्यमंत्री पंजीयन एवं स्टाम्प रविन्द्र जायसवाल ने प्रेस प्रतिनिधियो एवं मृतक के परिवारीजन से वार्ता के दौरान उनके प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ढंाढस बंधाया तथा प्रदेश सरकार की तरफ से दो-दो लाख रूपये प्रत्येक मृतक के परिजनो को आर्थिक सहायता के रूप मे देने की घोषणा की। तत्पश्चात राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार स्टाम्प एवं पंजीयन जनपद मीरजापुर मुख्यालय पोस्टमार्टम हाउस भी पहुंचकर कार्यवाही मे तेजी करने का निर्देश दिया।
उन्होंने जिलाधिकारी से कहा कि सभी सम्बन्धितो के परिजन या आश्रित का नाम, पता समस्त अभिलेखो सहित बैक खाता संख्या आदि एकत्र करवाकर आर्थिक सहायता तत्काल देने हेतु कार्यवाही सुनिश्चित करे। मौके पर अपर जिलाधिकारी भू0/रा0 देवेन्द्र प्रताप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल मनीष मिश्रा, उप जिलाधिकारी मड़िहान अनेग सिंह, उप जिलाधिकारी चुनार राजेश वर्मा, क्षेत्राधिकारी चुनार मंजरी राव सहित अन्य अधिकारी व पुलिस अधिकारी उपस्थित रहें।
केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल एवं जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डॉक्टर जगदीश सिंह पटेल ने जताया शोक
केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल एवं जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डॉक्टर जगदीश सिंह पटेल ने चुनार में ट्रेन हादसे में मृतकों के आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए गहरा अशोक व्यक्त किया है।
अनुप्रिया पटेल ने अयने फेसबुक वाल पर लिखा- आज संसदीय क्षेत्र मीरजापुर के चुनार रेलवे स्टेशन की हृदय विदारक घटना से मन बहुत व्यथित है। जिले के अधिकारीगण को तत्काल घटना स्थल पर पहुँचकर राहत कार्य में तेजी लाने तथा घायलों के समुचित उपचार हेतु निर्देशित किया है।
https://www.facebook.com/share/1Bav2zpT8n/?mibextid=wwXIfr
इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएँ शोक संतृप्त परिजनों के साथ हैं और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करती हूँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें।



