News

आक्रान्ताओ के विरुद्ध संघर्ष, धर्म की रक्षा और धार्मिक जीवन के मूल्यो की स्थापना की: विभाग प्रचारक कौशल किशोर

मीरजापुर.
बुधवार, 5 नवम्बर 2025 को धन्य धन्य श्री गुरूनानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व पर गुरूद्वारा श्री गुरु सिंह सभा रतनगंज में बड़े श्रृद्धापूर्वक व उत्साह से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक कौशल किशोर एवं विभाग कार्यवाह सच्चिदानंद की उपस्थिति मे संघ के कार्यकर्ताओ ने प्रतिभाग किया। आदि ने पहुंचकर दर्शन कर भाव विभोर होकर कीर्तन सुना।

 इस दौरान गुरूद्वारा की ओर से विभाग प्रचारक कौशल किशोर को सरोपा सम्मान स्वरुप अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया, वही नगर प्रचारक अंजनी जी ने प्रकाश पर्व पर आयोजित शिविर मे रक्तदान भी किया।

 अपने संबोधन मे विभाग प्रचारक कौशल किशोर ने सनातन हिन्दू समाज को गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहाकि हाल ही मे संघ केअखिल भारतीय कार्यकारी मंडल द्वारा प्रस्ताव पारित हुआ कि गुरु तेग बहादुर जी ने जिस तरह से विदेशी आक्रान्ताओ के विरुद्ध संघर्ष किया एवं अपने धर्म की रक्षा की और धार्मिक जीवन के मूल्यो की स्थापना की। वह बहुत ही सराहनीय और समस्त हिन्दू समाज को अपने सनातन की रक्षा का संदेश देता है।

 उन्होने कहा कि संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष मे समाज मे पंच परिवर्तन का संकल्प लेते हुए आज से ही देश के सभी शहरो नगरो मंडलो बस्तियो मे घर घर संपर्क अभियान चलाकर समाज को सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण, स्व का भाव और नागरिक कर्तव्य के प्रति जागरूक करना शुरू किया है, जो लगातार 25 दिन चलेगा।

 इस दौरान सह विभाग संपर्क प्रमुख चंद्रमोहन, नगर प्रचारक अंजनी, कार्यवाह लखन, बौद्धिक शिक्षण प्रमुख विमलेश, सह जिला व्यवस्था प्रमुख श्यामजी, बस्ती प्रमुख गौतम सहित अन्य कार्यकर्ता रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!