मीरजापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता मे कलेक्ट्रेट सभागार मे विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में समस्त मान्यत प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के व अर्हता तिथि 01.01.2025 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण व वाराणसी खण्ड स्नातक/क्षिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के पुनरीक्षण के सम्बन्ध में समस्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ बैठक आहूत की गई। बैठक मे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्ष-2026 के अन्तर्गत घर-घर सत्यापन, वाराणसी खण्ड शिक्षक/स्नातक मतदाता सूची के संबंध में बैठक की गयी।
बैठक में राजनैतिक दलों के साथ विस्तृत रूप से चर्चा कर मतदेय स्थल सम्भाजन के दौरान बढने वाले मतदेय स्थल, वाराणसी खण्ड शिक्षक/स्नातक मतदाता सूची तथा बी0एल0ओ0 द्वारा घर-घर मतदाताओं के सत्यापन के संबंध में जानकारी दी गयी तथा समस्त राजनैतिक दलों से बूथ लेबिल एजेण्ट नियुक्त किये जाने का अनुरोध किया गया। बैठक मे अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अजय कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार सिंह, संयुक्त मजिस्ट्रेट अंशुल हिन्दल, उप जिलाधिकारी सदर गुलाब चन्द्र, लालगंज महेन्द्र सिंह, मड़िहान अनेग सिंह, चुनार राजेश वर्मा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।
जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रो की निर्वाचक नामावलियो के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण व वाराणसी खण्ड स्नातक/शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के पुनरीक्षण के सम्बंध मे सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक कर आलेख प्रकाशन, आपत्तियों का निस्तारण, अन्तिम प्रकाशन, बी0एल0ओ0 के गणना पत्रक उपलब्ध कराना तथा आनलाइन डाउनलोड करने के सम्बंध मे जानकारी आदि के सम्बंध मे विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिन राजनैतिक दल के द्वारा अभी तक बी0एल0ए0 की नियुक्ति नही की गयी अथवा पूर्व बी0एल0ए0 को बदलना चाहते है तो पार्टी के समक्ष पदाधिकारी के द्वारा नियुक्त सूची उपलब्ध करायी जा सकती है।
उन्होंने रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों से कहा कि जिन बूथो पर 1200 से अधिक वोटर न हो वहां बूथ बढ़ान की आवश्यकता नही है। उन्होंने कहा कि बूथो पर नियुक्त बी0एल0ए0 एक दिन मे अधिकतम 50 गणना पत्र भरकर अपने बी0एल0ओ0 को उपलब्ध करा सकते है। बैठक मे निर्वाचक नामावलियो का प्रगाढ़ पुनरीक्षण पूरी पारदर्शिता केे साथ घर-घर जाकर करने का निर्देश दिया गया। बैठक में भारतीय जनता पार्टी से चंद्राशु गोयल व दिनेश कुमार यादव, जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी देवी प्रसाद चैधरी, कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता छोटे खान, प्रवक्ता सपा अशोक सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष बासपा शशि भूषण, आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष प्रो0 बी0सिंह व सुनील कुमार पाण्डेय, सी0पी0आई0एम0 से अनुज प्रताप, शंकर सिंह चैहान जिला मीडिया सचिव अपना दल एस, जिला अध्यक्ष आई0टी0 मंच अपना दल एस हेमंत बिन्द सहित अन्य सभी दलो के पदाधिकारी उपस्थित रहें।



