News

नाबालिक को बहला-फुसला के भगाने गाली-गलौज व धमकी देने वाला आरोपी गिररफ्तार

 मीरजापुर। थाना अहरौरा, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 07.09.2025 को एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी का नाबालिक पुत्री को बहला-फुसला के भगाने गाली-गलौज व धमकी देने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना अहरौरा पर मु0अ0सं0-203/2025 धारा 137(2),87,352,351(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
“सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी आपरेशन के नेतृत्व में प्रभारी थाना अहरौरा को अभियुक्त की यथाशीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना अहरौरा पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए आज दिनांकः 06.11.2025 को उप-निरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना अहरौरा क्षेत्र से नामजद अभियुक्त गोपी बिन्द पुत्र रामसकल बिन्द निवासी सरिया बिन्दानपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय/जेल भेजा गया।

 

चिल्ह पुलिस द्वारा नाबालिक को बहला फुसला के भगाने, दुष्कर्म व धर्म परिवर्तन के अभियोग से सम्बन्धित आरोपी गिरफ्तार 
थाना चिल्ह, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 01.11.2025 को एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादिनी का नाबालिक पुत्री को शादी का झासा देकर बहला-फुसला के भगाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चिल्ह पर मु0अ0सं0-245/2025 धारा 137(2),87 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
“सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में प्रभारी थाना चिल्ह को अभियुक्त की यथाशीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना चिल्ह पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए आज दिनांकः 06.11.2025 को उप-निरीक्षक अरविन्द कुमार गुप्ता मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना चिल्ह क्षेत्र से नामजद इस्तियाक अली पुत्र असफाक अली निवासी गहरपुर थाना गोपीगंज जनपद भदोही को अंतर्गत धारा 137(2),87,65(1) बीएनएस, ¾(2) पाक्सो एक्ट, 3(2)(वी) एस.सी.एस.टी एक्ट व 3/5(1) उत्तर प्रदेश विधि विरूद्ध धर्म परिवर्तन में गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय/जेल भेजा गया ।

मड़िहान पुलिस द्वारा एक नफर वारण्टी गिरफ्तार
“सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना मड़िहान पुलिस द्वारा एक नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया । आज दिनांकः06.11.2025 को उप-निरीक्षक सुरेन्द्र दुबे मय पुलिस टीम द्वारा एक नफर वारण्टी विकाश दूबे पुत्र अशोक दूबे निवासी रानीबाजार थाना मड़िहान जनपद मीरजापुर को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।

जनपद में कानून/शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में 16 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता(बीएनएसएस) अन्तर्गत धारा 170/126/135 में चालान किया गया, जिनका थानावार संख्यात्मक विवरण निम्नांकित है —
थाना विन्ध्याचल-06
थाना को0देहात -01
थाना चिल्ह -02
थाना जमालपुर-01
थाना हलिया-03
थाना जिगना-01
थाना ड्रमण्डगंज-02

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!