News

प्रधानाध्यापक शिवाकान्त दीक्षित का हृदय गति रूकने से निधन

मीरजापुर।
बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित कंपोजिट विद्यालय मनोहरपुर पहाड़ी के प्रधानाध्यापक एवं राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला संरक्षक शिवाकांत दीक्षित (55 वर्ष) का देव दीपावली के दिन बुधवार को सुबह हृदय गति रूकने से निधन हो गया।
निधन की खबर लगते ही शोकाकुल शिक्षको एवं आमजन का उनके आवास पर पहुचने का क्रम बुधवार से ही शुरू हो गया। गुरूवार को सुबह सात बजे उनका अंतिम संस्कार सिटी ब्लाक के गुरसंडी के निकट सिनहर गाव के सामने गंगातट पर किया गया।

 अंतिम संस्कार मे शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष राजनाथ तिवारी, कोषाध्यक्ष मनोज शुक्ल, उपाध्यक्ष अनिल प्रकाश द्विवेदी, मीडिया प्रभारी विमलेश अग्रहरि, संयुक्त महामंत्री राजदेव सिंह, लालगंज ब्लाक अध्यक्ष प्रदीप तिवारी सहित तमाम पदाधिकारीगण, शिक्षक, नात रिशतेदार एवं आमजन रहे।

 इसी क्रम मे असामायिक निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कंपोजिट विद्यालय टेढ़ा के प्रांगण में आयोजित किया गया।
उपस्थित जनों ने दो मिनट का मौन रखकर मृतक आत्मा के शांति के लिए प्रार्थना किया। विज्ञान शिक्षक विजय कुमार श्रीवास्तव ने स्वर्गीय दीक्षित को कर्मठ एवं कुशल शिक्षक बताया। उन्होंने कहाकि यह बेसिक शिक्षा के लिए अपूरणीय क्षति है। शोक सभा में गोपाल दास, साधना पांडे, संजय सिंह, संतोष गुप्ता, अर्चना गुप्ता, पूजा, संजीता पांडे सहित विद्यालय के सभी बच्चे उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!