News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 90 जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह

0 जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारियो ने नवदम्पतियों को आशीर्वाद प्रदान कर सुखद मंगलमय जीवन की की कामन
मीरजापुर। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का वृहद कार्यक्रम जवाहर नवोदय विद्यालय के खेल मैदान पटेहराकला में आयोजित किया गया, जिसमें जनपद के विकास खण्ड-पटेहरा कलां एवं राजगढ़ के अनुसूचित जाति के 68, अन्य पिछड़ा वर्ग के 21 एवं सामान्य वर्ग 01 अर्थात कुल 90 जोड़ों का सामूहिक विवाह सकुशल सम्पन्न कराया गया।

कार्यक्रम के शुभ अवसर पर विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, विधायक मझवां शुचिस्मिता मौर्या, चेयरमैन जिला सहकारी बैंक डा. जगदीश सिंह पटेल, ब्लाक प्रमुख पटेहरा कला, ब्लाक प्रमुख राजगढ गजेंद्र प्रताप सिंह एवं जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए धर्मजीत सिंह, उपनिदेषक, समाज कल्याण विन्ध्याचल मण्डल, डीसी मनरेगा, खण्ड विकास अधिकारी-पटेहरा कलां, राजगढ़, एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी राम विलास यादव उपस्थित रहकर नव दम्पतियों को अपना आषीर्वाद प्रदान कर उनके सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

विधायक नगर, मड़िहान एवं मझवां ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले सभी नव-वैवाहिक जोड़ों को उनके सुखद एवं सुखमय जीवन की कामना की। साथ ही प्रत्येक वर-वूध को उपहार हेतु दी जाने वाली सामग्रियों को एवं प्रमाण-पत्र वितरित किया। उन्होनें अपने सम्बोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार आर्थिक रूप से गरीब परिवारों के उत्थान एवं विकास हेतु प्रतिबद्ध है एवं सरकार द्वारा आर्थिक रूप से गरीब परिवारों, बेसहरा व्यक्तियों के बहुत सी कल्याणकारी योजनायें चलायी जा रही है, जिसमें मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना मील का पत्थर साबित हो रही है।

 मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत ऐसे माता-पिता जो आर्थिक रूप से अपनी पुत्री की शादी करने में सक्षम नहीं है, वह सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ प्राप्त कर अपनी पुत्रियों की शादी करा पा रहे है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत प्रति जोड़ो की शादी में कुल धनराषि रू0 100000/- के सापेक्ष कन्या के दाम्पत्य जीवन में खुषहाली एवं गृहस्थी की स्थापना हेतु सहायता राषि रू0 60000/- कन्या के बैंक खाते में अन्तरित की जायेगी।

 साथ ही विवाह संस्कार के लिये रू0 25000/- की धनराषि का आवष्यक सामग्री (कपड़े, बिछिया, पायल (चाॅदी की) तथा अन्य गृहस्थी सामान) दिया गया। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम आयोजन हेतु भोजन, पण्डाल, फर्नीचर, पेयजल, विद्युत/प्रकाष व्यवस्था एवं अन्य आवष्यक व्यवस्थाओं हेतु रू0 15000/- प्रति शादी की दर से कार्यक्रम आयोजक को दिया जायेगा।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!