News

एपेक्स मेंटोर नर्सिंग कॉलेज के जीएनएम, पोस्ट बेसिक, बीएससी नर्सिंग, व पैरामेडिकल के नवागंतुक छात्रों का हुआ भव्य स्वागत

मीरजापुर।
एपेक्स वेलकेयर ट्रस्ट द्वारा प्रो डॉ एसके सिंह की संरक्षता मे संचालित एपेक्स ट्रस्ट नर्सिंग कॉलेज एण्ड इंस्टिट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंसेस, चुनार में पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग एवं जीएनएम के प्रथम बैच, बीएससी नर्सिंग छठवे बैच एवं पैरामेडिकल पंचम बैच के नवागंतुक छात्रों के लिए सत्र 2024-25 के बैच के सीनियर छात्रों द्वारा ट्रस्ट प्रांगण में अभ्युदय स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।

प्रधानाचार्य प्रो. गोपी एसएस के अनुशासनपूर्ण दिशा-निर्देशन में नवागंतुक छात्रों को शुभकामनाएँ और आशीर्वाद प्रदान करने के लिए कॉलेज के प्रधानाचार्यों और शिक्षकों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि डॉ संतोष वर्मा प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सीएचसी चुनार, विशिष्ट अतिथि एपेक्स के चेयरमैन प्रो. डॉ. एस के सिंह, डीन प्रो सुनील मिस्त्री, जिलाजीत व सुरेन्द्र सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता एवं नर्सिंग उपप्रधानाचार्य प्रो. उषा रानी आर, नर्सिंग फैकल्टी ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर सीनियर छात्रों ने सांस्कृतिक और मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत कर नवागंतुक छात्रों का स्वागत किया।

 इस दौरान उन्होंने नए छात्रों का परिचय लेते हुए कॉलेज की परंपराओं, अनुशासन और शिक्षा की उच्च गुणवत्ता के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। सीनियर छात्रों ने नवागंतुकों को आने वाली शैक्षणिक और व्यावसायिक चुनौतियों के लिए तैयार रहने की सलाह दी।

 इस अवसर पर चेयरमैन प्रो. डॉ. एस.के. सिंह ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि नर्सिंग और पैरामेडिकल क्षेत्र मानवता की सेवा का सबसे पवित्र माध्यम है अतः छात्रों को समर्पण और ईमानदारी के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ना चाहिए। कार्यक्रम का समापन स्नेह सौहार्द और नए छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाओं के साथ हुआ।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!