Uncategorized

ऊमर वैश्य समाज का निःशुल्क नेत्र शिविर एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर सम्पन्न
फोटोसहित
मीरजापुर। शनिवार, 8 नवम्बर को बरियाघाट सामुदायिक भवन में अखिल भारतीय ऊमर वैश्य महासभा जिला इकाई मीरजापुर द्वारा निःशुल्क नेत्र शिविर एवं स्वास्थ्य परिक्षण शिविर का आयोजन परिषद के अध्यक्ष नागेश्वर ऊमर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी एवं विशिष्ट अतिथि महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री श्याम धर गुप्ता एडवोकेट हाईकोर्ट रहे।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए युवजन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव ऊमर ने कहा कि ऊमर वैश्य समाज की सेवा के क्षेत्र में बहुत सी उपलब्धियाँ रही है। चाहे वह पक्काघाट का निर्माण हो, चाहे जुबली इण्टर कॉलेज का निर्माण, चाहे पंचमुखी महादेव मन्दिर निर्माण हो या सार्वजनिक कुआँ का निर्माण, ऊमर वैश्य समाज की पहचान सेवा और परोपकार से हमेशा रही है और निशुल्क नेत्र शिविर एवं स्वास्थ्य परिक्षण शिविर जैसा पुनीत कार्य भी सेवा एवं परोपकार का ही रूप है। गौरव ऊमर ने ऐतिहासिक पक्काघाट का निर्माण कराने वाले ऊमर वैश्य समाज के पुरोधा नबालक साव जी की प्रतिमा त्रिमुहानी चौराहे पर लगाऐ जाने की पूरे समाज की ओर से माँग किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष श्याम सुन्दर केशरी ने कहा कि नेत्र शिविर जैसा कार्यक्रम समाजहित एवं जनकल्याण की दिशा में एक सराहनीय पहल है। जल्द ही बोर्ड में प्रस्ताव पास करके ऊमर वैश्य शिरोमणि नबालक साव ऊमर वैश्य की मूर्ति की स्थापना किया जाएगा।
ज़िलाध्यक्ष नागेश्वर ऊमर ने नेत्र शिविर के लिए चित्रकूट से आए सभी चिकित्सकों का एवं स्वास्थ्य परिक्षण के लिए पापुलर हास्पिटल के सभी चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संरक्षक संतोष ऊमर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अतिन गुप्ता, राजेन्द्र गुप्ता, श्रीमती शैल गुप्ता, ज्योति गुप्ता, सभासद सरिता गुप्ता, अलंकार जायसवाल, अजय मोदनवाल, अमित मिश्रा, किशन ऊमर, मयंक गुप्ता, शशिकला गुप्ता, संजय गुप्ता, श्याम लाल गुप्ता, अरविन्द गुप्ता, प्रभु जी गुप्ता समेत कई लोग उपस्थित थे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!