News

11 नवंबर से नियमित रूप से संचालित होगी बनारस – खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस

0 खजुराहो से बनारस तक वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन — पर्यटन और कनेक्टिविटी को नई दिशा

मीरजापुर। रेल मंत्रालय भारत सरकार ने बनारस और खजुराहो के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 26506/26505) के नियमित परिचालन को स्वीकृति प्रदान की है। यह ट्रेन 11 नवंबर 2025 से नियमित रूप से संचालित की जाएगी। यह आधुनिक ट्रेन उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के प्रमुख धार्मिक, सांस्कृतिक तथा पर्यटन स्थलों को जोड़ेगी। यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन (गुरुवार को छोड़कर) चलेगी।

बनारस और खजुराहो दोनों ही भारतीय आध्यात्मिकता और कला के प्रतीक हैं। इस नई वंदे भारत एक्सप्रेस के शुरू होने से काशी, चित्रकूट, बाँदा और बुंदेलखंड क्षेत्र की कनेक्टिविटी में ऐतिहासिक सुधार होगा। इससे न केवल तीर्थ और सांस्कृतिक पर्यटन को बल मिलेगा, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था, शिक्षा और व्यापारिक गतिविधियों में भी वृद्धि होगी।

गाड़ी संख्या 26506 बनारस–खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस बनारस से 5.15 पर प्रस्थान कर विन्ध्याचल 06.55/06.57, प्रयागराज छिवकी 08.00/08.05, चित्रकूटधाम कर्वी 10.05/10.07, बांदा 11.08/11.10, महोबा 12.08/12.10 से खजुराहो मे 13.10 बजे आगमन होगा। 

इसी तरह से गाड़ी संख्या 26505 खजुराहो–बनारस वंदे भारत एक्सप्रेस खजुराहो से 15.20 प्रस्थान कर महोबा 16.18/16.20, बांदा 17.13/17.15, चित्रकूटधाम कर्वी 18.13/18.15, प्रयागराज छिवकी 20.20/20.25, विन्ध्याचल 21.10/21.12 से बनारस मे 23.10 पर आगमन होगा। 

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!