जनपद न्यायाधीश ने किया प्रथम ग्राम विधिक सेवा केन्द्र का उद्घाटन
फोटोसहित
मीरजापुर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशन में रविवार, 9 नवम्बर को ग्राम जयपट्टी कला, विकास खण्ड जमालपुर (चुनार) में ग्राम विधिक सेवा केन्द्र का प्रथम विधिक सेवा केन्द्र का उद्घाटन मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश अरविंद कुमार मिश्र द्वितीय ने किया। कार्यकम शुभारम्भ दीप प्रज्जवलित करके जनपद न्यायाधीश श्री मिश्र के द्वारा किया गया। गरिमा सिंह (सी०डि०)/प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा विकास सिंह एसीजेएम फर्स्ट तथा उपस्थित बच्चों एवं आशा, आंगनवाड़ी कार्यकत्री एवं विद्यालय के अध्यापक, अध्यापिका तथा ग्राम प्रधान व ग्रामीण जनता कार्यक्रम में मौजूद रहे।
जनपद न्यायाधीश के द्वारा लीगल एड क्लिनिक के बारे में जानकारी दी तथा कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगो को विधिक सेवाओं को लेकर जानकारिया दी गई। प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गरिमा सिंह द्वारा जिला विधिक सेवा के बारे में विधिक जानकारी दी गई व आगामी लोक अदालत 13 दिसम्बर के बारे में भी लोगो को बताया गया कि किसी प्रकार की वाद-विवाद, घरेलू मुकदमा या दीवानी मुकदमा से सम्बन्धित किसी भी मुकदमें को लोक अदालत में आकर निस्तारण करा सकते है।
एसीजेएम फर्स्ट विकास सिंह द्वारा भी विधिक जानकारी ग्रामीण लोगो को प्रदान की गयी। कार्यक्रम में छात्र-छात्राएँ/कर्मचारियों/सदस्यों ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। जनपद न्यायाधीश ने सभी को सम्बोधित करते हुए बताया कि विधिक सेवा के लिए किसी प्रकार की सहायता हेतु लीगल एड क्लिनिक की स्थापना की गई है जिसमें निर्धन, गरीब, असहाय व्यक्ति यहाँ पर आकर अपनी समस्याओं को लिखित रूप से प्रार्थना पत्र देकर समस्या का निराकरण करा सकते है और सरकार द्वारा संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। कार्यक्रम का संचालन सत्येन्द्र कुमार ने किया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार चुनार संजय सिंह, ग्राम प्रधान कमलापति सिंह व डिप्टी डायरेक्टर समाज कल्याण आरके पटेल व बृजेश कुमार सिंह सहायक अभियोजन अधिकारी उपस्थित रहे। सुनील सोनी (लिपिक), नीतीश दूबे (कनिष्ठ लिपिक) व पी०एल०वी० जय प्रकाश सरोज, कृष्ण कुमार, राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा व अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।



