भाविप के स्वास्थ्य शिविर मे 90 मरीजो का स्वास्थ्य परीक्षण
फोटोसहित
मीरजापुर।
भारत विकास परिषद मिर्जापुर की ओर से मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ के सहयोग से नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं परामर्श तथा जांच शिविर सरस्वती विद्या मंदिर शिवाला महंत में आयोजित किया गया। शिविर में बीपी शुगर ऑक्सीजन पीएफटी ईसीजी जांच किया गया। सर्वप्रथम मां भारती एवं सरस्वती के चित्र माल्यार्पण से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।
निशुल्क स्वास्थ्य शिविर मे 90 मरीजो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शाखा मिर्जापुर अध्यक्ष नीलू सिंह ने कहाकि भारत विकास परिषद स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में बराबर कार्यक्रम आयोजित करता है तथा मिर्जापुर की जनता को इसका लाभ मिलता है। शिविर में गरीब असहाय तथा सीनियर सिटीजन का विशेष ध्यान रखा गया तथा उनका मुफ्त जांच एवं परामर्श दिया गया।
इस अवसर पर गोवर्धन त्रिपाठी, राजेंद्र नाथ अग्रवाल, सुशील कुमार सिंह प्रांतीय सहसंयोजक संपर्क, रेनू केसरवानी, अनिल तिवारी, मनोज अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, विष्णु नारायण मालवीय, सुनील तिवारी, राजुल अग्रवाल, डॉक्टर हिमांशु पांडे,
मेदांता के स्टाफ निशा, अलका सिंह, सुदामा, ऋषभ एवं भारत विकास परिषद के सदस्य तथा विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। अभिनव अग्रवाल
अखिलेश बहादुर सिंह गोपाल कृष्ण सविता आदि उपस्थित रहे। अभिनव अग्रवाल सचिव, नीलू सिंह अध्यक्ष द्वारा उक्त जानकारी दी गयी।



