News

साहू राठौर महासभा के शिविर मे 13 रक्तवीरों ने किया रक्तदान
फोटोसहित
मीरजापुर।
मानवता के उत्थान और सेवा की भावना को साकार करते हुए भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा मिर्जापुर व साहू समाज युवा संघ ने रविवार को शिव शक्ति लॉन स्टेशन रोड के सभागार में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। श्री साईं परिवार सेवा संगठन ने सहयोगी संस्था के रूप में उल्लेखनीय भूमिका निभाई।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और मां भारती की वंदना से हुआ। “रक्तदान—महादान, जीवन का सबसे बड़ा उपहार” का संदेश लिए इस शिविर में समाजसेवा की अद्भुत मिसाल देखने को मिली। इस दौरान 20 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया और उनमें से 13 रक्तवीरों ने निस्वार्थ भाव से रक्तदान कर मानवता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाई।
मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग सोहन लाल श्रीमाली तथा विशिष्ट अतिथि सीओ सदर अमर बहादुर ने उपस्थित होकर रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और कहा —
“रक्तदान केवल एक सामाजिक कर्तव्य नहीं, बल्कि यह मानवता के प्रति सबसे बड़ा योगदान है। ऐसे कार्य समाज में नई प्रेरणा जगाते हैं।”

डॉ. आकृति, माला सिंह द्वारा सभी रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें नियमित रक्तदान के लाभ बताए गए। प्रदेश सचिव शुभम गुप्ता,
जिलाध्यक्ष रामकुमार गुप्ता,
कार्यवाहक अध्यक्ष आशीष गुप्ता,
सचिव अनूप गुप्ता, राजन गुप्ता, धर्मचंद साहू, रवि गुप्ता, रमन गुप्ता, मनोज साहू, अनुज गुप्ता, संजीव गुप्ता, दीपक गुप्ता, राज गुप्ता सहित कई समाजसेवी सक्रिय रहे। कार्यक्रम में संरक्षक भोलानाथ साहू, कृष्ण कुमार गुप्ता, अमित गुप्ता सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। शिविर के समापन पर राष्ट्रगान हुआ। जिलाध्यक्ष राम कुमार गुप्ता ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!