बार कॉउंसिल ऑफ़ उत्तर प्रदेश के चुनाव की अधिसूचना जारी; र चरणों में होगा चुनाव, नामांकन 14 से 19 नवंबर तक
0 नामांकन शुल्क :- 1,50,000/ डेढ़ लाख + मतदाता सूची का शुल्क अलग से होगा देय
0 मतदान 16 जनवरी से प्रारम्भ और 31 जनवरी को समाप्त होगा
0 प्रत्येक जनपद के मुख्यालय व जनपद की आउटलाइंग मुंसिफ कोर्ट में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक होगा मतदान
मीरजापुर। बार कॉउंसिल ऑफ़ उत्तर प्रदेश के चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। 4 चरणों में चुनाव होग़ा, नामांकन 14 से 19 नवंबर तक किया जा सकेगा। नामांकन शुल्क ₹1,50,000/ डेढ़ लाख के अलावा मतदाता सूची का शुल्क अलग से देय होगा। मतदान 16 जनवरी से प्रारम्भ और 31 जनवरी को समाप्त होगा, जिसमे प्रत्येक जनपद के मुख्यालय व जनपद की आउटलाइंग मुंसिफ कोर्ट में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक मतदान होगे। सचिव/चुनाव अधिकारी राम किशोर शुक्ल ने कुल 25 सदस्यो के निर्वाचन के लिए सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी।
प्रथम चरण में 16 व 17 जनवरी को आगरा, अलीगढ़, अम्बेडकर नगर, अमेठी, अमरोहा, औरया, अयोध्या, आज़मगढ़, बागपत, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बाँदा, बाराबंकी, बरेली, बस्ती, भदोही, बिजनौर, बदायू, बुलंदशहर, चित्रकूट, चंदौली मतदान होगा।
दूसरे चरण में 20 व 21 जनवरी को देवरिया, एटा, इटावा, फरुखाबाद, फिरोजाबाद, फतेहपुर, गौतम बुद्ध नगर, गाजियावाद, गाजीपुर, गोण्डा, गोरखपुर, हमीरपुर, हापुड़, हरदोई, हाथरस, जालौन, जौनपुर, झाँसी में मतदान होगा।
तीसरे चरण में दिनांक 27 व 28 जनवरी को कन्नौज, कानपुर नगर, काशगंज,कौशाम्बी, कुशीनगर, लखीमपुर खीरी, ललितपुर, लखनऊ, महराजगंज, महोबा, मैनपुरी, मथुरा, मऊ, मेरठ, मीरजापुर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर में मतदान होना है।
चौथा व अंतिम चरण दिनांक 30 व 31 जनवरी को पीलीभीत, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, रामपुर, रमाबाई नगर, सहारनपुर, संभल, संत कबीर नगर, शाहजहांपुर, शामली, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, सोनभद्र, सुल्तानपुर, उन्नाव, वाराणसी में मतदान होना है।



