News

अभियोजन कार्यो की समीक्षा मे गैगेस्टर व पाक्सों मे दोषियों को सजा दिलाने के निर्देश

मीरजापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा के द्वारा वादों के अधिक से अधिक निस्तारण एवं दोषियों को अधिक से अधिक सजा दिलाने के दृष्टिगत सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में सभी शासकीय अधिवक्ताओं व अन्य सम्बंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर माहवार प्रगति की समीक्षा की गई।
समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने गैगेस्टर मामले, पाक्सो, महिला अपराध तथा गैगेस्टर आदि मामलों में पैरवी करते करते हुये तारीख लगवाई जाए तथा अधिक से अधिक लोगों को सजा दिलाई जाए। गवाहों की उपस्थिति मामलें में जिलाधिकारी ने कहाकि किस मुकदमें कि किस थाना से किस गवाहों को आना है उसकी सूची सभी अधिवक्तागण के द्वारा थानेवार सूची उपलब्ध करा दी जाए ताकि पुलिस अधीक्षक के माध्यम से थानो से उन्हे बुलाया बुलाया जा सके।
जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि जब गवाह हाजिर हो, तो उनसे गवाही अवश्य ली जाए ताकि उन्हें बार-बार न आना पडे। उन्होंने सभी अधिवक्ताओ को निर्देशित करते हुए कहा कि किस स्टेज पर कितने मुकदमे है उनको मुकदमेवार सूचीबद्ध कर उनमे पैरवी करते हुए सजा दिलाई जाए।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर अमर बहादुर, क्षेत्राधिकारी चुनार मंजरी राव के अलावा सभी शासकीय अधिवक्तागण व थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!