अहरौरा, मीरजापुर। अहरौरा थाना क्षेत्र के पियरवा पोखरा डॉक्टर चंद्रदेव के समीप मैजिक के टक्कर से बाइक सवार अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। सोमवार को चकिया से अहरौरा के तरफ से आ रही मुर्गा लदी मैजिक वाहन का टायर फट जाने से सामने आ रहे बाइक में टक्कर हो गई और बाइक सवार अधेड़ घायल हो गया।
सूचना पर पहुंचे पीआरबी 6544 और नगर चौकी प्रभारी आशीष सिंह मय पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौरा भेजवाया, जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर ईलाज कराने के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। बाइक सवार अधेड़ मनोज यादव पुत्र स्वर्गीय काशीनाथ यादव करीब (45) वर्ष निवासी मुजडीह थाना अहरौरा का निवासी है। नगर चौकी प्रभारी आशीष सिंह ने बताया कि बाइक और मैजिक में टक्कर हो गई घायल को ट्रामा सेंटर भेजा गया है। क्षतिग्रस्त बाइक और फटी टायर मैजिक को थाना भेज दिया गया है।



