News

रजिस्ट्रार सोसाइटी एंड फर्म्स चिट फंड का दफ्तर मिर्जापुर में खुलने की उम्मीद बढ़ी

◆कमिश्नर ने संबंधित अधिकारियों को मिर्जापुर तलब किया
◆मंडल मुख्यालय पर खुलने से तीन जनपदों के लोगों को वाराणसी चक्कर लगाना नहीं पड़ेगा
◆क्यों दफ्तर खोलने में रुचि नहीं ले रहे सम्बंधित अधिकारीगण?
मिर्जापुर। विंध्याचल मंडल के आयुक्त राजेश प्रकाश के चलते रजिस्ट्रार सोसाइटी एंड चिट फंड का दफ्तर मंडल मुख्यालय पर स्थापित होने के आसार बढ़ गए हैं। इस सिलसिले में मंडलायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को 10 नवम्बर को मिर्जापुर तलब भी किया और शीघ्र दफ्तर खोले जाने का निर्देश दिया।
उल्लेखनीय है कि यहां के पत्रकारों ने सामूहिक रूप से जिलाधिकारी से भी मुलाकात कर सोसायटी फर्म्स का दफ्तर खोले जाने हेतु ज्ञापन दिया था।

 गत 7 नवबंर को पत्रकार सलिल पाण्डेय ने कमिश्नर से भेंट कर अवगत कराया कि सम्बंधित विभाग द्वारा दफ्तर खोले जाने हेतु विज्ञापन भी प्रमुख समाचार पत्रों में प्रकाशित कराया जा चुका है । लगभग 11 महीने पूर्व विज्ञापन प्रकाशित कराए जाने के बावजूद दफ्तर न खोलना विंध्याचल मंडल के लिए कष्ट की बात है। क्योंकि मंडल मुख्यालय पर मिर्जापुर के अलावा सोनभद्र एवं भदोही से लोग आते हैं। यहां दफ्तर खुलने से इन जनपदों के लोगों को अनावश्यक वाराणसी चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।

 आरोपित है कि वाराणसी महानगर के व्यामोह में विंध्याचल मंडल में दफ्तर खोलने से बचने की कोशिश की जा रही है।
आयुक्त के सख्त रूप अपनाने से उम्मीद बनी है कि दफ्तर मिर्जापुर में शीघ्र खुल जाएगा। स्वयंसेवी संस्थाओं ने कहा है कि यदि मिर्जापुर में दफ्तर खोलने में अनाकानी की गई तो आंदोलन किया जाएगा।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!