मीरजापुर।
जिला विज्ञान क्लब मीरजापुर द्वारा नवप्रवर्तन जनजागरूकता के अंतर्गत असंगठित क्षेत्र के जुगाडू वैज्ञानिको की जनपद स्तरीय प्रदर्शनी एवं नवप्रवर्तन पर वैज्ञानिक व्याख्यान का आयोजन 17 नवम्बर को विज्ञा संस्कार पब्लिक स्कूल कौड़ियकला अदलहाट मिर्ज़ापुर मे आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम मे ग्रास रुट लेबल के नवप्रवर्तक जिनके पास कोई इन्नोवेटिव आइडिया से बनाई गयी डिवाइस हो, जो किसी कार्य को सरल तरीके से कर सकती है प्रतिभाग कर सकते है।
इस वर्ग मे किसान, मजदूर, मैकेनिक, शिल्पकार, परम्परागत उपचार करने वाले लोग भी प्रतिभाग कर सकते है। जिला विज्ञान क्लब समन्यवयक सुशील कुमार पाण्डेय ने बताया कि इस कार्यक्रम मे अधिक से अधिक नवपरवरतको की प्रतिभागिता के लिए जिलाधिकारी महोदय के द्वारा पत्र जारी किया गया है। पत्र कृषि विज्ञान केंद्र बरकछा, उपनिदेशक कृषि,उद्यान विभाग, उपायुक्त रोजगार, ग्रामोउद्योग विभाग को जिला विज्ञान क्लब द्वारा प्राप्त करा दिये गये है।यदि किसी नवप्रवर्तक को अपने नवप्रवर्तन की प्रदर्शनी लगानी है वे जिला विज्ञान क्लब कार्यालय आवास विकास कॉलोनी से सम्पर्क कर नामांकन करा सकते है।
इस कार्यक्रम मे वैज्ञानिको द्वारा नवप्रवर्तन पर व्याख्यान भी दिये जाएगे।प्रदर्शनी मे प्रथम स्थान प्राप्त नवप्रवर्तक को 8000 रुपये, द्वितीय को 5000, तृतीयको 3000 एवं पांच को सांत्वना पुरस्कार स्वरूप 2000 रुपये एवं प्रमाण पत्र ,स्मृति चिन्ह प्रदान किये जाएगे। एक नवप्रवर्तन को पेटेंट भी कराया जायेगा।



