मीरजापुर। प्रदेश की राल्य महिला आयाग की सदस्य नीलम प्रभात ने आज जपनद भ्रमण के दौरान तहसील चुनार सभागार मे आयोजित महिला जन सुनवाई मे उपस्थित होकर महिलाओ की समस्याओ को सुना तथा निस्तारण के निर्देश दिया। तहसील मे किसी अधिकारी ने मौके पर उपस्थित न होने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त कर निर्देशित किया कि भविष्य यदि ऐसी लापरवाही होती है तो कार्यवाही के लिए शासन को संस्तुति की जाएगी। उन्होंने कहा कि महिला आयोग उद्देश्य ग्रामीण व दूरस्थ क्षेत्रो मे महिलाओ की सुनना व उनके समाधान करना मुख्य उद्देश्य है। महिला जन सुनवाई मे भरपुरा निवासी सीमा देवी के राशन कार्ड सम्बंधी शिकायत सुनते हुए उन्होंने सम्बन्धित अधिकारी को तत्काल निस्तारण का निर्देश दिया।
सदस्य राज्य महिला आयोग नीलम प्रभात ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चुनार व आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण
तत्पश्चात सदस्य राज्य महिला आयोग नीलम प्रभात ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चुनार, प्राथमिक विद्यालय दरगाह शरीफ स्थित आंगनबाड़ी केंद्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रसव कक्ष, वार्ड, ओपीडी, दवा वितरण काउंटर आदि को देखा। निरीक्षण के दौरान राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत टीकाकरण आदि का पिछले दो माह का डाटा कंप्लीट न होने पर उन्होंने इसे पूरा करते हुए शीघ्र उनके समक्ष प्रस्तुत करने को कहा। निरीक्षण के दौरान गर्भवती स्त्रियों ने बताया कि सीएचसी पर अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध है, जिस पर नीलम प्रभात ने संतोष जताते हुए कहा कि यह योगी सरकार की महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता और स्वास्थ्य सेवाओं की सुदृढ़ व्यवस्था का प्रमाण है। उन्होंने सीएचसी पर चिकित्सा अधीक्षक डा. जमील अनवर व पीएचसी पर प्रभारी चिकित्साधिारी डा. राकेश कुमार पटेल को निर्देश दिया कि प्रसूताओं और गर्भवतियों को शासन से मिलने वाली सभी सुविधाएं समय पर और पूर्ण रूप से उपलब्ध कराई जाएं। इस अवसर पर महिला पुलिस निरीक्षक ज्ञानुप्रिया, भाजपा नगर अध्यक्ष मंगरू साहनी, सुरजीत कौर, विजय बहादुर सिंह, चंद्रहास गुप्ता, अभिलाष राय, आलोक श्रीवास्तव, सभासद किशन मोदनवाल उपस्थित रहें।
आगंनबाड़ी केंद्र दरगाह शरीफ पर दो की गोद भराई व दो का अन्नप्रासन
सदस्य राज्य महिला आयोग श्रीमती नीलम प्रभारत ने अपने भ्रमण के दौरान प्राथमिक विद्यालय दरगाह शरीफ स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर पहुंकर निरीक्षण किया तथा नवजात शिशुओं अहमद व रोशनी का अन्नप्राशन किया। इसके साथ ही रवीना और सुमन मौर्य की गोद भराई का कार्यक्रम संपन्न हुआ। उन्होंने पोषण आहार वितरण में पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए। इस अवसर पर डा. मंजू यादव सीडीपीओ रेणु पांडेय व आंगन बाड़ी कार्यकत्री मनोरमा, चंदा परवीन उपस्थित रहें।
सदस्य राज्य महिला आयोग ने आईटीआई, पालिटेक्निक बथुआ, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का किया निरीक्षण
मीरजापुर। सदस्य राज्य महिला आयोग श्रीमती नीलम प्रभात द्वारा आई टी आई पालिटेक्निक बथुआ, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पहाड़ी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चचेरी मोड़, हाइवे रोड चुनार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तहसील चुनार, आंगनबाड़ी केंद्र, प्राथमिक विद्यालय दरगाह शरीफ, किले के पास चुनार, थाना चुनार का निरीक्षण किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के स्टाफ नर्सों के चिकित्सकीय परिधान में नहीं होने पर मा सदस्या द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चुनार पर सभी व्यवस्थाएं संतोष जनक पाई गई जिसके लिए मा सदस्या द्वारा डाॅ0 राकेश पटेल की सराहना की गई।आगनबाड़ी केन्द्र चुनार पर मा सदस्या द्वारा गोदभराई एवं अन्नप्राशन का कार्यक्रम भी किया। सदस्या द्वारा सीडीपीओ रेनू पाण्डेय एवं आगनबाड़ी कार्यकत्री पूर्णिमा सिंह सहित सभी कार्यकर्ताओं की सराहना की गई।



