मीरजापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने विकास खण्ड सिटी अन्तर्गत ग्राम राजपुर तप्पा-84 परगना कंतित तहसील सदर में तहसीलदार सदर के साथ धान की क्राप कटिंग कराकर फसल उत्पादकता को परखा। जिलाधिकारी द्वारा अपनी देख रेख में आराजी संख्या-655 रकबा 0.3120 हेक्टेयर में कृषक कृष्ण कुमार पुत्र माताजतन के खेत मे धान की क्राप कटिंग कराया गया। जिलाधिकारी ने 43.3 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में क्राप कटाई कराया गया। फसल का वजन 20.36 किग्रा पाया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि पूरे जनपद में क्राप कटिंग करायी जा रही हैं।
जिलाधिकारी ने फसल का वजन कराकर देखा कि कितनी पैदावार हुयी हैं। उन्होने बताया कि इसका आकलन करने हेतु पूरे जनपद में क्राप कटिंग करायी जा रही हैं। इस दौरान तहसीलदार सदर डाॅ विशाल कुमार व क्षेत्रीय लेखपाल उपस्थित रहें।



