News

दिल्ली में बम ब्लास्ट के दृष्टिगत चुनार मे सघन चेकिंग, अहरौरा मे रुट मार्च

चुनार, मीरजापुर। दिल्ली में हुई बम ब्लास्ट घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा के निर्देश पर जिले में शान्ति एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत मंगलवार को अपराध निरीक्षक चुनार सत्येंद्र यादव के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस फोर्स ने आमजन मानस में सुरक्षा को सुदृढ़ करने के दृष्टिगत रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, दरगाह शरीफ, किला मोड़, भरपुर तिराहा सहित भीड़भाड़ वाले इलाकों मे चार पहिया वाहनों की सघन चेकिंग कर पैदल मार्च किया गया।

अपराध निरीक्षक सत्येंद्र यादव ने जनमानस से अपील करते हुए कहा कि आसामाजिक तत्वों तथा किसी भी प्रकार की अफवाह व उन्माद फैलाने वालों के बारे में तत्काल 112 नंबर अथवा कोतवाली के सीयूजी नंबर 9454404005 पर सूचित करें। कस्बा चौकी प्रभारी अखिलेश कुमार यादव, चकगंभीरा चौकी प्रभारी हरिशंकर यादव, उप निरीक्षक नरेंद्र यादव, दिलीप कुमार सिंह, सरोज कुमार चौबे रहे।

अहरौरा मे प्रभारी निरीक्षक सदानंद सिंह ने नगर में पैदल मार्च कर शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस बल के साथ मुख्य मार्ग/सर्राफा बाजार, सार्वजनिक/भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। रास्ते में पड़ने वाले होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में चेकिंग कराई उसके अलावा मेंहदीपुर चौराहा, नई बाजार चुंगी पर चेकिंग करने का निर्देश दिया। नगर चौकी प्रभारी आशीष सिंह, एसआई मुनीराम यादव सहित अन्य रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!