News

मिशन शक्ति फेज-5 के तहत ईओ ने छात्राओं को स्वच्छता की बनवाई पोस्टर

अहरौरा, मीरजापुर।
नगर पालिका इंटर कॉलेज सत्यानगंज में मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं ने आकर्षक पोस्टर बनाए।
अधिशासी अधिकारी अमिता सिंह के सामने छात्राओं ने स्वच्छ भारत मिशन की पोस्टर को प्रदर्शित कर अपनी हुनर को दिखाया, जिस पर अधिशासी अधिकारी एवं नगर पालिका अध्यक्ष ओम प्रकाश केशरी सहित सभासद ने छात्राओं को पुरस्कृत कर हौसला बढ़ाया।
इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर प्रथम स्थान शगुन मौर्य, द्वितीय स्थान प्रीता व रोजी को तृतीय स्थान पर राधा व अल्फिया आदि ने प्रतिभाग किया।
छात्राओं ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत सभी प्रकार के मनमोहक पोस्टर बनाकर मंत्रमुग्ध कर दिया।
ईओ ने बताया कि छात्राओं के लिए हेल्पलाइन नंबर के बारे जानकारी दी गई। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी, सभासद कुमार आनंद, मो सलीम, आशीष कुमार, सभासद पति मयंक जायसवाल सहित विद्यालय के प्रधानाचार्य नन्दलाल दिवाकर के साथ अन्य लोग उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!