मीरजापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार मे पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय की प्रबंध समिति की बैठक आयोजित की गयी। जिलाधिकारी ने केंद्रीय विद्यालय आय व व्यय के दस्तावेजों का निरीक्षण किया। प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय ने जिलाधिकारी को हरित पौध देकर स्वागत किया।
उन्होंने विद्यालय के परीक्षा परिणाम की जानकारी ली तथा विद्यालय प्रबंधन से अच्छे नम्बर से पास आउट बच्चों के बारे में जानकारी लेते हुए कहा कि विद्यालय से पास आउट होने वाले बच्चों के बारे में फीडबैक लिया कि वे किन-किन क्षेत्रों में गये। बच्चों की रुचि के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में बच्चों की शिक्षा प्रदान कर ढाला जाए। उन्होंने कहा कि साइंस व मानविकी के कक्षा 10 व 12 में सबसे अधिक अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया जाए तथा जिस विषयध्क्लास के अधिक बच्चे अच्छे नम्बर से पास हुए हुए है, ऐसे क्लास टीचर/सम्बंधित विषय के अध्यापक को भी आयोजित समारोहो में कला, संगीत, विज्ञान सहित अन्य टीचरों को सम्मानित किया।
उन्होंने विद्यालय परिसर में वाई-फाई सुविधा का सुन्दरीकरण करने व आवश्यकतानुसार उपकरणों की खरीद का भी निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने विद्यालय के प्रधानाचार्य केे रिक्त पदों व श्रेणीवार विद्यालय में प्रवेश की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि लैब को अधिक उपयोगी बनाने तथा स्कूल को वाई-फाई से लैस किया जाए। जिलाधिकारी ने इसके उपरांत लर्निंग एवं आंकिक कौशल प्रशिक्षण की जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने विद्यालय प्रबंधन से उसकी वर्तमान जरूरत के बारे में जानकारी ली तथा आवश्यक उपकरणों की नियमानुसार खरीद करने हेतु संबंधित को निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने विद्यालय में बच्चों के टेस्ट आदि की जानकारी ली। कालेज के प्राचार्य ने जिलाधिकारी को विद्यालय की अर्जित उपलब्धियों के बारे में बताया। इसके साथ ही उन्होंने प्रस्तावित कार्यक्रमों के बारे में भी बताया।
उन्होंने कहा कि बच्चों को पब्लिक स्पीकिंग कराई जाए ताकि उनके अंदर आत्मविश्वास पैदा हो सके। उन्होंने एडोलोसेंट एजुकेशन के बारे में जानकारी ली तथा निर्देशित किया कि बच्चों को गुड टच व बैड टच के बारे में अच्छी तरह से बताया जाए। उन्होंने सामग्री व उपकरणों की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विजेता, प्रवक्ता केबी कालेज नम्रता मिश्रा व समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
जनपदीय अधिकारी बिना जिलाधिकारी की अनुमति नहीं छोडेंगे मुख्यालय
मीरजापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने अपने एक आदेश के तहत कहा है कि अधोहस्ताक्षरी (जिलाधिकारी) से अनुमति प्राप्त किए बिना मुख्यालय से बाहर चले जाना अत्यंत आपत्तिजनक है। उन्होंने भविष्य मे यदि किसी जनपदीय अधिकारी द्वारा जिलाधिकारी की अनुमति प्राप्त किए बिना मुख्यालय से बाहर जाते है, तो उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रायः यह देखने मे आया है कि अवकाश के दिनों में शासन से मांगी जाने वाली सूचनाओं की आख्या जनपद स्तरीय अधिकारियों से मांगे जाने पर ज्ञात होता है कि वे जनपद मुख्यालय पर नहीं है, और अपनी आख्या समय से उपलब्ध नही करा पाते है जिससे शासन के समक्ष जिला प्रशासन की छबि खराब होती है। जनपद स्तरीय अधिकारियो को निर्देशित किया जाता है कि जिलाधिकारी पूर्व अनुमति प्राप्त किए बिना मुख्यालय से बाहर कदापि न जाए।



