0 आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अन्तर्गत प्रोफेशनल मीट मे बोले प्रदेश मंत्री
मीरजापुर।
कचहरी स्थित सिटी क्लब के सभागार में जिला उपाध्यक्ष/नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुन्दर केसरी की अध्यक्षता में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अन्तर्गत प्रोफेशनल मीट (जिला सम्मेलन) का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि/वक्ता भाजपा प्रदेश मंत्री शंकर गिरी ने सम्मेलन का शुभारंभ पं दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पार्चन कर किया। अध्यक्षता कर रहे जिला उपाध्यक्ष श्याम सुन्दर केसरी ने आये हुए मुख्य अतिथि एवं मंचासीन जनप्रतिनिधियों का स्वागत अभिनन्दन करते हुए अपना पूरा समय आज के मुख्य वक्ता को दिया।
मुख्य अतिथि ने आत्मनिर्भर भारत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जब से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आये हैं, तब से हमारा देश विकास की तरफ हमेशा आगे विकसित राष्ट्र की ओर बढ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि वह अपनी जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर न रहे। स्थानीय उद्योगों को मजबूत करना और “वोकल फॉर लोकल” ( स्थानीय उत्पादों का उपयोग ) की संस्कृति को बढ़ावा देना, आयात पर निर्भरता कम करना और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला का एक प्रमुख केन्द्र बनना।
स्वदेशी हथियार और उपकरण, जैसे कि एलसीएच प्रचंड और पिनाका रॉकेट लॉन्चर का उत्पादन।कृषि और एमएसएमई छोटे व्यवसायों, किसानों और छोटे विक्रेताओं (जैसे “पीएम स्वनिधि” योजना के तहत) को सहायता देना। विनिर्माण और सेवा क्षेत्र में देश की उत्पादन क्षमता को बढ़ाना। रक्षा मंत्रालय का आयात की बजाय स्वदेशी उत्पादन पर ध्यान केंद्रित करना। “पीएम स्वनिधि” योजना के तहत रेहड़ी-पटरी वालों को ऋण देना। सरकारी खरीद के लिए वैश्विक निविदाओं पर प्रतिबंध। नागरिकों की भूमिका स्थानीय उत्पादों का उपयोग करना।
कौशल विकास और नवाचार को बढ़ावा देना। पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के सही उपयोग पर ध्यान केंद्रित करना। इसी कड़ी में विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, विधायक मझवां शुचिस्मिता मौर्या, अध्यक्ष जिला पंचायत राजू कन्नौजिया ने भी आत्मनिर्भर भारत के विषय पर संबोधित किया। सम्मेलन में अभियान संयोजक जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार पाण्डेय एवं संचालन जिलामंत्री कौशल श्रीवास्तव ने किया।
जिला मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश दूबे, राजपति ओझा, अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष रतन मिश्रा, चिन्तामणि पाण्डेय, जिला महामंत्री दिनेश वर्मा, जिला उपाध्यक्ष निर्मला राय, जिलामंत्री डॉ0 सी0एल0 बिन्द, नितिन गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष संजय यादव, शिवशरण राय, प्रणेश प्रताप सिंह, चंद्रांशु गोयल, महेश गुप्ता, जान्हवी तिवारी, अलंकार जायसवाल, मनीष गुप्ता, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा आभा पटेल, नागेश्वर तिवारी, राजेन्द्र तिवारी, राजेश कुमार, अजय उपाध्याय के साथ – साथ जिले भर से वरिष्ठ शिक्षकगण, अधिवक्तागण, व्यापारीगण के साथ – साथ विभिन्न प्रोफेशन से जुड़े गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।



