News

भैरव अष्टमी पर विशाल भंडारे का आयोजन: अहरौरा नगर क्षेत्र के टिकरा खरंजा में स्थित साव जी के मिल में मंदिर साल में एक बार भैरव अष्टमी के दिन खुलता है

अहरौरा, मीरजापुर। अहरौरा नगर क्षेत्र के टिकरा खरंजा स्थित साव जी के मिल पर बुधवार को भैरव अष्टमी धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाई गई। भैरवनाथ मंदिर में शाम से ही श्रद्धालु दर्शनों के लिए पहुंचते रहे। नगर क्षेत्र के टिकरा खरंजा में स्थित साव जी के मिल में भगवान काल भैरव मंदिर में शनिवार को साव कुशल जायसवाल द्वारा भैरवनाथ की पूजन अर्चना की गई। भैरवनाथ को चोला चढ़ाकर, शाम को आरती किया और भव्य विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

बताया जाता है कि साल में एक बार मंदिर भैरव अष्टमी के दिन खुलता है और इस दिन श्रद्धालुओं की तांता लगी रहती है।
आयोजक कुशल जायसवाल ने बताया कि मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भैरव अष्टमी मनाई जाती है। यह भगवान शिव के रौद्र रूप काल भैरव को समर्पित है। इस दिन काल भैरव की पूजा करने से जहां मृत्यु का भय खत्म होता है, तो वहीं शत्रुओं पर विजय प्राप्त हो जाती है और बताया कि हमारे मिल में प्रत्येक वर्ष में एक बार दरबार खुलती है और भक्तगण प्रसाद ग्रहण करते हैं।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!